शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

क्या बिहार में फिर होगा कोई बड़ा सियासी उलटफेर? अमित शाह और सीएम नीतीश कुमार के बीच हुई बात!

बिहार के सियासी गलियारे से आज एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार में फिलहाल जेडीयू और भाजपा एक दूसरे के विरोध में खड़े हो चुके हैं। भाजपा और जेडीयू के नेता एक दूसरे पर हमला करने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बीच खबर आ रही है कि गृह मंत्री अ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 फरवरी 2023, 06:28 PM IST (14 फरवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिहार के सियासी गलियारे से आज एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार में फिलहाल जेडीयू और भाजपा एक दूसरे के विरोध में खड़े हो चुके हैं। भाजपा और जेडीयू के नेता एक दूसरे पर हमला करने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बीच खबर आ रही है कि गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की थी। जिसके बाद लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिरकार इन दोनों बड़े नेताओं के बीच क्या बात हुई है।

एक रिपोर्ट के अनुसार बिहार में राज्यपाल बदले जाने के सिलसिले में मुख्यमंत्री से बातचीत के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें फो किया था और बातचीत की थी। ये दावा मीडिया रिपोर्ट में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शनिवार को दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है। वैसे लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा था कि कहीं बिहार में फिर कोई बड़ा सियासी उलटफेर तो नहीं होने वाला है।

नए राज्यपालों की हुई नियुक्ति

हम आपको बता दें, केंद्र सरकार ने देशभर में कई राज्यों के नए राज्यपालों की नियुक्ति की है बिहार के भी राज्यपाल बदले गए हैं। फागू चौहान पहले बिहार के राज्यपाल थे, लेकिन अब बिहार से उन्हें मेघालय का राज्यपाल बनाकर भेजा गया है। जबकि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, अभी तक अमित शाह द्वारा किए जाने वाले फोन को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कोई भी स्पष्ट बयान नहीं दिया है।