शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

भरी सभा में तेजस्वी यादव ने किसे बताया बहरूपिया? जानिए पूरा मामला

पटना डेस्क: तेजस्वी यादव इन दिनों काफी जोरों शोरों से अपनी पार्टी और अपना प्रचार कर रहे हैं और उनका साथ खुद सीएम नीतीश कुमार दे रहे हैं। साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। जिस वजह से बिहार में भी सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इस बीच बीते द

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 फरवरी 2023, 12:23 PM IST (20 फरवरी 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 09:30 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: तेजस्वी यादव इन दिनों काफी जोरों शोरों से अपनी पार्टी और अपना प्रचार कर रहे हैं और उनका साथ खुद सीएम नीतीश कुमार दे रहे हैं। साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। जिस वजह से बिहार में भी सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इस बीच बीते दिनों तेजस्वी यादव ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहरूपिया बता दिया और लोगों को सावधान रहने की भी चेतावनी दे दी।

उपेंद्र कुशवाहा आज करेंगे बड़ा ऐलान, सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव पर भी बोलेंगे हमला!

एक रिपोर्ट के अनुसार तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को बहरूपिया से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बहरूपिया लोग मीठा-मीठा बात करेगा और वोट लेकर फिर गायब हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश का भविष्य आगे जाकर बिहार तय करने वाला है कि किसके हाथ में प्रधानमंत्री पद की कमान होगी।

वहीं, आगे उन्होंने कहा कि आज देश में जो हालात हैं, ऐसी हालत में संविधान और लोकतंत्र को बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। सभी को साथ मिलकर देश के लोकतंत्र को बचाना होगा। देश में जो लोग सरकार चला रहे हैं वह यह नहीं चाहते हैं कि अंतिम पायदान के लोग मुख्यधारा में आए। देश चला रहे लोगों की विपरीत सोच है। उनका मानना है कि चंद लोग राज करेगा बाकी गुलाम रहेंगे। बीजेपी के लोग पूरे देश में कब्जा करना चाह रहे थे। लेकिन बिहार में वह ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पाए। हमने उन्हें मजा चखा दिया।

हम आपको बता दें, बीजेपी के तरफ से भी लगातार सीएम नीतीश कुमार पर ये आरोप लगाया जा रहा है कि वह सिर्फ नाम मात्र के लिए सीएम पद पर कार्यरत है। जबकि सारे फैसले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ले रहे हैं।