शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

पुलिस की नकली वर्दी पहनकर लड़की देखने पहुंचा घर, शादी भी रचा ली, फिर…

पटना डेस्क: फर्जी पुलिस वाला बनकर शादी रचाने वाले एक युवक के खिलाफ उसकी नवविवाहित पत्नी ने कुरवाई थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. नवविवाहिता भोपाल की रहने वाली है. जबकि उसका पति रूपसिंह अहिरवार पुत्र रघुवीर अहिरवार विदिशा जिले के कुरवाई थाना

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
5 जुलाई 2023, 06:05 PM IST (5 जुलाई 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 10:40 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: फर्जी पुलिस वाला बनकर शादी रचाने वाले एक युवक के खिलाफ उसकी नवविवाहित पत्नी ने कुरवाई थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. नवविवाहिता भोपाल की रहने वाली है. जबकि उसका पति रूपसिंह अहिरवार पुत्र रघुवीर अहिरवार विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र के कोठा गांव का निवासी है।

बिहार: दारोगा ने गर्लफ्रेंड से थाने में रचाई शादी, पुलिसकर्मियों ने दुल्हन और दूल्हे को सजाया

आरोपी युवक ने शादी से पहले न केवल आरपीएफ में पुलिसकर्मी होने का झूठ बोला, बल्कि वर्दी पहनकर ही वह लड़की देखने के लिए उसके घर पहुंचा था. इस दौरान युवती के परिजनों को पुलिसकर्मी होने का सबूत देने के लिए युवक पूरी तैयारी के साथ फर्जी पुलिस आईडी कार्ड और पे-स्लिप की फोटो कॉपी भी साथ लेकर पहुंचा था।

हालांकि, ये सब देखकर युवती और उसके परिजन युवक के झांसे में आकर शादी के लिए राजी हो गए. इसके बाद 6 मई 2023 को पूरे रीति-रिवाज के साथ दोनों की शादी भी हो गई. शादी के महज दो दिन बाद ही इस फर्जी पुलिस वाले दूल्हे की हकीकत उजागर हो गई. दुल्हन के रिश्तदारों ने दूल्हे की पोल खोल दी. इसके बाद दुल्हन ने कुरवाई थाना पहुंचकर अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी. रिपोर्ट के बाद पुलिस ने एक्शन लेने में देरी नहीं की. एसपी ने संभागीय स्तर की टीम बनाकर आरोपी रूप सिंह के गांव कोठा भेजा. पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर आरोपी रूपसिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. जहां से आरोपी को जेल भेज दिया है.

शादी के मंडप में लाल जोड़े में सजी दुल्हन दूल्हे का करती रही इंतजार, नहीं आई बारात

वहीं, ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आरोपी रूप सिंह पुलिस की नकली वर्दी का गलत इस्तेमाल भी करता था. एसडीओपी ललित कुमार डांगुर ने बताया कि नविवाहिता की रिपोर्ट पर पुलिस की टीम ने आरोपी युवक के घर से एक जोड़ी पुलिस वर्दी, कैप, जूते सहित अन्य झूठे दस्तावेजों की फोटो कॉपी भी बरामद हुई हैं. पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी रूपसिंह से अन्य अपराधों के संबंध में भी पूछताछ की. एसडीओपी ने बताया कि आरोपी ने मंडी बामौरा में एक टेलर से जहां पुलिस की वर्दी सिलवाई थी, वहीं कैप, बेच और बेल्ट ऑन लाइन खरीदा था.