शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

Virat Kohli-Gautam Gambhir: आईपीएल मैच के दौरान विराट कोहली से भिड़ना पड़ा भारी, फ्रेंचाइजी ने दिखाया बाहर का रास्ता

Virat Kohli-Gautam Gambhir: इस बार इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन कोई ना कोई ऐसी खबरें जरूर आ रही है, जिस वजह से दर्शक आईपीएल मैच देखना नहीं भूल रहे हैं। आईपीएल के इस सीजन में जहां कुछ तरफ शानदार मुकाबले हो र

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 मई 2023, 12:47 PM IST (11 मई 2023) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 07:53 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Virat Kohli-Gautam Gambhir: इस बार इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन कोई ना कोई ऐसी खबरें जरूर आ रही है, जिस वजह से दर्शक आईपीएल मैच देखना नहीं भूल रहे हैं। आईपीएल के इस सीजन में जहां कुछ तरफ शानदार मुकाबले हो रहे हैं। वहीं कुछ कड़वी यादें भी बनती जा रही है।

आज बिहार में होगा सियासी उलटफेर, सीएम नीतीश कुमार को BJP देगी बड़ा झटका!

पिछले दिनों विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसके कई फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं और वहीं अब खबर आ रही कि विराट कोहली से पंगा लेना अफगानिस्तान के प्लेयर naveen-ul-haq को महंगा पड़ गया है।

Virat Kohli-Gautam Gambhir: Naveen ul haq को महंगा पड़ा पंगा लेना

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच के दौरान विराट कोहली की नवीन उल हक, अमित मिश्रा और मेयर्स के साथ बहसबाजी हो गई थी। मैच के बाद भी यह विवाद खत्म नहीं हुआ और कोहली की लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर के साथ गहमा-गहमी हो गई थी। मैच के बाद कोहली और गंभीर के साथ नवीन उल हक पर भी आईपीएल कमेटी ने मैच फीस का जुर्माना लगाया था।

IPL Dream 11: बिहार के नाई ने आईपीएल ड्रीम 11 में पैसा लगाकर जीता एक करोड़ रूपये!

हालांकि, विराट कोहली से भिड़ंत के बाद अब नवीन उल हक को एक मैच के बाद ही प्‍लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है। लखनऊ फ्रेंचाइजी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुए मैच में नवीन उल हक को खिलाया गया था, लेकिन उस मैच के बाद से उन्‍हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।