शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

Viral Video: शादी की दावत में दो रोटी को लेकर छिड़ गई महाभारत, महिलाओं ने युवकों को झाड़ू से पिटा!

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो एक शादी समारोह का है। यह वीडियो कहा जा रहा है कि 27 फरवरी की रात का है। जहां रामपुर के मिलक से मीरगंज में बरात आई थी। मैरिज हॉल में बराती और घराती खाना खा रहे थे। इस बी

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
4 मार्च 2023, 08:21 PM IST (4 मार्च 2023) अपडेट: 28 सितंबर 2026, 07:00 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो एक शादी समारोह का है। यह वीडियो कहा जा रहा है कि 27 फरवरी की रात का है। जहां रामपुर के मिलक से मीरगंज में बरात आई थी। मैरिज हॉल में बराती और घराती खाना खा रहे थे। इस बीच एक बराती ने एक साथ दो रोटी उठा ली थी। यह देख एक महिला ने उसे टोक दिया। महिला ने कहा कि यहां और भी लोग हैं। इस बात पर कहासुनी हो गई।

Urfi Javed Viral Dress: अब सांप जैसी ड्रेस लपेट कर सामने आ गईं उर्फी जावेद, विडियो हुआ वायरल

वहीं, ये बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट हो गई। महिलाओं ने भी बरात में आए युवकों को झाड़ू से पीट दिया। किसी तरह लोगों ने विवाद शांत कराया। हालांकि बाद में यह मामला थाने पहुंच गया। चुरई दलपतपुर निवासी महिला ने मारपीट का आरोप लगाते हुए बरात में आए चार युवकों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। आरोपियों में अंकित, अनमोल, बिंटू और विशाल है। ये चारों मिलक के रहने वाले हैं।

लड़की ने अपने रिश्तेदार संग भागकर की शादी, फिर कहा- प्यार किया है चोरी नहीं

Viral Video: फिर क्या हुआ 

हालांकि, लोगों का कहना है कि यह बात काफी मामूली थी। लेकिन फिर भी मारपीट हो गई और दूल्हा दुल्हन पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर खूब जूते चप्पल बरसाए हैं। कहा जा रहा है कि युवक के दो रोटी उठाने से महिला को काफी गुस्सा आ गया था और उसने कहासुनी शुरू कर दी थी। जिसके बाद अब इस मामले को लेकर पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज हो चुकी है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। लेकिन किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि सिर्फ एक रोटी के लिए इतना बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया।