शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

बेगूसराय पुलिस के हत्थे चढ़े दो हथियारबंद कुख्यात अपराधी

  बेगूसराय:- जिले में अपराध के रोकथाम के लिए बेगूसराय पुलिस द्वारा चलाये जा रहे एंटी क्राइम वेहिकल चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो कुख्यात अपराधी को 2 देशी कट्टा एवं 11 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। प्रेस कॉन्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 फरवरी 2023, 07:16 PM IST (9 फरवरी 2023) अपडेट: 21 सितंबर 2026, 03:30 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बेगूसराय:- जिले में अपराध के रोकथाम के लिए बेगूसराय पुलिस द्वारा चलाये जा रहे एंटी क्राइम वेहिकल चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो कुख्यात अपराधी को 2 देशी कट्टा एवं 11 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उक्त आशय की जानकारी देते हुए एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में 01 जनवरी से अभी तक चलाये जा रहे वाहन जांच अभियान में कुल 25 अवैध हथियार एवं 69 जिन्दा कारतूस जप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि छापेमारी में शामिल पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उनके द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।उन्होंने बताया कि इस अभियान में 02 कुख्यात अपराधी जो अपना संगठित गिरोह चलाकर मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी दियारा क्षेत्र में आतंक का महौल बना कर बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था, जिसे रामदिरी भवानंदपुर महावीर स्थान के पास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार, S.T.F बिहार पटना की टीम एवं थानाध्यक्ष मटिहानी पु०अ०नि० विवेक भारती एवं सशस्त्र बल मटिहानी थाना की टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया। एसपी के द्वारा इन कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पिछले एक माह से सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया था। जिसमें गिरफ्तार कुख्यात अपराधकर्मियों अविनाश कुमार एवं आलोक कुमार जो हत्या, रंगदारी आर्म्स एक्ट एवं अन्य कई कांडों में फरार चल रहा था को 02 देशी कट्टा 11 जिन्दा कारतूस एवं 01 मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।