शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

पटना: टीवीएस मोटर कंपनी ने लॉन्च की नई टीवीएस रोनिन

पटना| दुनिया भर में दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों की प्रतिष्ठित निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने आज उद्योग जगत की पहली ‘आधुनिक-रेट्रो’ मोटरसाइकल- टीवीएस रोनिन के लॉन्च के साथ प्रीमियम लाईफस्टाइल सेगमेन्ट में प्रवेश करने की घोषणा की है। आधुनिक रूप

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 जुलाई 2022, 04:27 PM IST (7 जुलाई 2022) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 01:32 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना| दुनिया भर में दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों की प्रतिष्ठित निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने आज उद्योग जगत की पहली ‘आधुनिक-रेट्रो’ मोटरसाइकल- टीवीएस रोनिन के लॉन्च के साथ प्रीमियम लाईफस्टाइल सेगमेन्ट में प्रवेश करने की घोषणा की है। आधुनिक रूप से डिज़ाइन की गई टीवीएस रोनिन एक लाईफस्टाइल स्टेटमेन्ट है जो आज के दौर के आधुनिक राइडरों से प्रेरित है। टीवीएस रोनिन को स्टाइल एवं टेक्नोलॉजी के साथ डिज़ाइन किया गया है जो अनस्क्रिप्टेड जीवनशैली को बढ़ावा देते हुए राइडिंग का बेजोड़ अनुभव प्रदान करेगी। (पटना: टीवीएस मोटर कंपनी)

Read Also: जानकारी: वह सब जो आप अपने बच्चे की नींद की समस्याओं के बारे में जानना चाहते हैं: पेरेंटिंग कोच, डॉ पल्लवी राव चतुर्वेदी

टीवीएस मोटर की 110 वर्षों की मजबूत विरासत, अग्रणी टेक्नोलॉजी और इनोवेशन्स को आगे बढ़ाते हुए अब जीवनशैली के इस नए तरीके- टीवीएस रोनिन का लॉन्च किया गया है। इसके साथ कंपनी ने प्रीमियम लाईफस्टाइल मोटरसाइक्लिंग सेगमेन्ट में प्रवेश किया है, यह मोटरसाइकल राइडिंग के नए तरीके की तरफ़ कंपनी की प्रतिबद्धता का विस्तार है। टीवीएस रोनिन के शानदार फीचर्स, अनूठा डिज़ाइन और आधुनिक टेक्नोलॉजी हर तरह की सड़कों पर राइडिंग का तनाव रहित अनुभव प्रदान करती है। मोटरसाइकल में पहली बार कई आधुनिक तकनीकें और सुविधाजनक फीचर्स लाए गए हैं जैसे ड्यूल-चैनल एबीएस, वॉइस असिस्टेन्स एवं बेहतर कनेक्टिविटी। इसी क्रम में एक और शुरूआत करते हुए टीवीएस रोनिन ब्रांडेड विश्वस्तरीय मर्चेन्डाइज़ और कस्टम एक्सेसरीज़, एक कॉन्फीगरेटर एवं समर्पित एक्सपीरिएंस प्रोग्राम की एक्सक्लुज़िव रेंज का लॉन्च भी करेगी।(पटना: टीवीएस मोटर कंपनी)

श्री सुदर्शन वेनु, मैनेजिंग डायरेक्टर, टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा

नई टीवीएस रोनिन का लॉन्च टीवीएस मोटर की एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। ब्लैक कैनवास से डिज़ाइन की गई टीवीएस रोनिन मोटरसाइकल आज के सहज, द्रवित, बहुमुखी और बहु-आयामी युवा राइडर का प्रतिबिंब है। यह राइडिंग का सहज और ‘अनस्क्रिप्टेड’ अनुभव प्रदान करती है। टीवीएस ब्राण्ड के दृष्टिकोण के अनुरूप इसमें आधुनिक टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी को शामिल किया गया है। टीवीएस रोनिन मर्चेन्डाइज़, एक्सेसरीज़ की एक्सक्लुज़िव रेंज राइडिंग कम्युनिटी एवं आसान कस्टमाइज़ेशन प्रक्रिया के साथ एक लाईफस्टाइल पार्टनर की भूमिका निभाएगी।(पटना: टीवीएस मोटर कंपनी)

श्री विमल संबली, हैड बिज़नेस-प्रीमियम, टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा,  विश्वस्तर पर मोटरसाइकलिंग के परिवेश में बदलाव आ रहा है। आज यह सिर्फ फंक्शनल प्रयोजन के दायरे से आगे बढ़कर अपने विचारों की अभिव्यक्ति- आज़ादी और नए स्थानों के बारे में जानने, वहां जाने की चाह को सक्षम बनाती है। हमारे उपभोक्ताओं की ‘अनस्क्रिप्टेड’ यात्राओं की ज़रूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से तैयार की गई टीवीएस रोनिन उभरती जीवनशैली पर आधारित नए सेगमेन्ट का निर्माण करेगी, जो सभी रूढ़ीवादी अवधारणाओं, दिनांकों और विरासतों से मुक्त होगी। यह प्रीमियमीकरण को व्यक्तिकरण में बदलकर दोपहिया सेगमेन्ट में एक नया रूझान लेकर आएगी। मोटरसाइकल एक विशिष्ट ब्रांड इकोसिस्टम के साथ हमारे उपभोक्ताओं को प्रीमियम जीवनशैली का अनुभव प्रदान करेगी। मुझे विश्वास है कि हमारे उपभोक्ता इस मोटरसाइकल की राइडिंग विशेषताओं को खूब पसंद करेंगे।

टीवीएस रोनिन तीन वेरिएन्ट्स में उपलब्ध होगी- टीवीएस रोनिन एसएस, टीवीएस रोनिन डीएस और टॉप वेरिएन्ट टीवीएस रोनिन टीडी। यह जुलाई 2022 से देश के चुनिंदा डीलरशिप्स में उपलब्ध होगी।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.