शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

दो युवतियों के साथ लिव-इन में रहता था युवक, एक ही मंडप में दोनों से रचाई शादी!

पटना डेस्क: एक अजीबोगरीब शादी का मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। जहां एक व्यक्ति ने एक समय पर दो महिलाओं के साथ शादी की है। वह पिछले काफी समय से इन दोनों महिलाओं के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था और गौर करने वाली बात यह

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 मार्च 2023, 05:50 PM IST (11 मार्च 2023) अपडेट: 22 सितंबर 2026, 08:05 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक अजीबोगरीब शादी का मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। जहां एक व्यक्ति ने एक समय पर दो महिलाओं के साथ शादी की है। वह पिछले काफी समय से इन दोनों महिलाओं के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था और गौर करने वाली बात यह है कि उस आदमी के इन दोनों महिलाओं के साथ बच्चे भी हैं।

तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम के पद से देंगे इस्तीफ़ा! सवालों के घेरे में लालू परिवार!

दरअसल, यह पूरा मामला तेलंगाना का है। जहां मादिवी नाम के व्यक्ति ने अपने परिवार की रजामंदी पर दो महिलाओं के साथ एक ही मंडप में शादी की है। चेरला मंडल के एराबोरू गांव के रहने वाले साथीबाबू ने सुनीता और स्वप्ना से शादी की है। समारोह को इंटरनेट पर लोगों ने खूब सराहा, दोनों दुल्हनों के परिवारों ने स्वेच्छा से समारोह में भाग लिया और दूल्हे के फैसले पर भी उन्हें कोई आपत्ति नहीं थी।

Shweta Sharma Bikini Pics: बिकिनी में भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता शर्मा का जलवा, डांस का विडियो वायरल

एक रिपोर्ट के अनुसार तीनों के शादी के निमंत्रण में दोनों दुल्हनों के नाम के साथ उनके माता-पिता का भी जिक्र था। बातचीत के दौरान गांव के एक बुजुर्ग ने कहा कि शादी पारिवारिक विवादों के बिना नहीं हुई। स्वप्ना, जो कथित तौर पर साथीबाबू का पहला प्यार है, उसने शुरू में उनके दूसरी महिला से शादी करने के आइडिया को सपोर्ट नहीं किया। वह चेरला मंडल के दोषापल्ली गांव की रहने वाली थीं।

बिहार: प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका, शादी के बाद बॉयफ्रेंड निकला धोखेबाज!

वहीं, दुल्हनों के माता-पिता को भी कोई आपत्ति नहीं थी और उन्होंने रस्मों को आगे बढ़ाने का फैसला किया। साथीबाबू और स्वप्ना के बीच प्यार तब से पनपा है जब वे छात्र थे। इस जोड़े ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला तब किया जब दुल्हन ने शादी से पहले एक बच्ची को जन्म दिया। दूल्हा भी कर्नेपल्ली गांव की रहने वाली सुनीता के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था। अब वो आदमी दोनों महिलाओं के साथ काफी खुश हैं।