शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

एनडीए सम्मेलन की अभूतपूर्व सफलता देख विपक्ष हतोत्साहित – उमेश कुशवाहा।

मीडिया दर्शन, नालंदा! रविवार को नालंदा जिला के आईटीआई मैदान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार जद यू. के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की अभूतपूर्व सफलता और पांचों दलों के कार

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 फरवरी 2025, 01:37 PM IST (18 फरवरी 2025) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 06:00 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन, नालंदा! रविवार को नालंदा जिला के आईटीआई मैदान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार जद यू. के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की अभूतपूर्व सफलता और पांचों दलों के कार्यकर्ताओ की एकजुटता देख विपक्ष पूरी तरह हतोत्साहित हो चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अपने इस जोश और जज्बे को हमेशा कायम रखना है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ‘मिशन 225’ की कामयाबी के लिए हरेक बूथ पर विपक्ष को मात देने का संकल्प लेना है और इसके लिये हमें संगठन के सभी स्तरों पर संवाद और समन्वय बनाएं रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाजिक न्याय के साथ विकास और सुशासन एनडीए सरकार की नीति रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 19 वर्षों के शासनकाल में प्रदेश को जंगलराज से मुक्ति दिलाया और साथ में विकास की लंबी लकीर भी खींची। उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि राजद का इतिहास और भूगोल परिवार से शुरू होकर परिवार में ही सिमटकर रह जाता है इसलिए उनके खोखले वादों पर प्रदेश की जनता कभी भरोसा नहीं जताएगी। एनडीए परिवार की एकजुटता इस बात का साफ-साफ संकेत है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में झूठ की राजनीति करने वाले विपक्ष को एक-एक सीट के लिए तरसना पड़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा के खोए हुए गौरव को पुनः स्थापित करने का काम किया है, देश-दुनिया के मानचित्र पर नालंदा अब नए स्वरूप में उभर रहा है। हमारे नेता नव बिहार के विश्वकर्मा हैं और विकसित बिहार बनाने के लिए हमें मिलकर मोदी-नीतीश की जोड़ी को ताकत देना है। उक्त मौके पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, हम से. के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ
अनिल कुमार, लोजपा आर. के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, रालोमो के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चैधरी, विधानपार्षद सह मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, चंदन कुमार सिंह सहित एनडीए के मा0 विधायक विधानपार्षद एवं अन्य नेता उपस्थित रहे।