शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •  

अपराधियों के लिए सरदर्द बनी जिले की नई एसपी, महज 15 दिनों में 555 गिरफ्तार 

औरंगाबाद: जिले की नई एसपी स्वप्ना जी मेश्राम शराब-बालू माफिया और अपराधियों के लिए काल बन गई है। उनके नेतृत्व में पुलिस बालू के अवैध खनन और शराब चुलाई के लिए चर्चित सोन दियारा के इलाके में विशेष अभियान के तहत ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। अन्य

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
19 जनवरी 2023, 06:06 PM IST (19 जनवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

औरंगाबाद: जिले की नई एसपी स्वप्ना जी मेश्राम शराब-बालू माफिया और अपराधियों के लिए काल बन गई है। उनके नेतृत्व में पुलिस बालू के अवैध खनन और शराब चुलाई के लिए चर्चित सोन दियारा के इलाके में विशेष अभियान के तहत ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। अन्य इलाकों में भी पुलिस की लगातार छापेमारी चल रही है। छापेमारी अभियान में एसपी शराब-बालू माफिया और अपराधियों के लिए रणचंडी बनी लग रही है। उनके नेतृत्व में पुलिस हमलावर है और पुलिस को लगातार सफलता भी मिल रही है। एक पखवारे में कुल 555 गिरफ्तारी इसी ओर ईशारा कर रही है। उनकी कार्यशैली से पुलिस का मनोबल उंचा हुआ है और लोग उनके कार्यों की सराहना कर रहे है। एक पखवारें तक फुल एक्शन के बाद गुरूवार को नई पुलिस अधीक्षक स्वप्ना जी मेश्राम ने यहां अपनी पहली प्रेसवार्ता में कहा कि अवैध खनन, अवैध शराब एवं गंभीर शीर्ष के विरुद्ध अभियान चलाकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 555 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। कुल 2953 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया है। अवैध शराब के धंधे में लिप्त 5 कार और 20 बाइक जब्त किया गया है। साथ ही 13,240 किलो जावा महुआ विनष्ट करते हुए अवैध शराब की 28 भट्ठियों को ध्वस्त किया गया है। 

इसके अलावा बालू के अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी अभियान में 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अवैध बालू लोडेड 29 ट्रैक्टर एवं एक ट्रेलर जब्त किया गया है। इसके अतिरिक्त गंभीर शीर्ष अपराध में संलिप्त 36 अभियुक्तों तथा पूर्व के कांडों में वांछित फरार वारंटियों सहित कुल 234 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है। मद्य निषेध एवं अवैध खनन को लेकर विभिन्न थानों में कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। आगे भी अवैध शराब एवं अवैध खनन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।