शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •  

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: नाबालिग से दुष्क’र्म, गर्भवती होने की खबर मिली तो जिं’दा जला’या

पटना डेस्क: बिहार में लगातार अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। राज्य में 16 साल की लड़की की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। आरोप यह है कि अपराधियों ने उसकी हत्या से पहले उसका रेप भी किया था। उसके बाद जब वह शिकायत करने गई तो उसे

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 मार्च 2023, 07:08 PM IST (18 मार्च 2023) अपडेट: 21 सितंबर 2026, 03:13 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में लगातार अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। राज्य में 16 साल की लड़की की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। आरोप यह है कि अपराधियों ने उसकी हत्या से पहले उसका रेप भी किया था। उसके बाद जब वह शिकायत करने गई तो उसे शादी का झांसा देकर रोक लिया। करीब साल भर उसका यौन शोषण किया।

Virat Kohli: बीच मैच में विराट कोहली को आया हार्दिक पांड्या पर गुस्सा, जानिए क्या गलती कर बैठे कप्तान?

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लड़की गर्भवती हो गई। उसने लड़के को शादी की बात कही। लड़के ने मना कर दिया। इसके बाद लड़की इसकी शिकायत उसके घर पहुंच गई। लड़के और परिवार वाले गर्भपात कराने की बात करने लगे लेकिन लड़की इनकार कर दिया। इतने में लड़के और उसके परिवार वालों ने मिलकर लड़की के ऊपर पेट्रोल छिड़कर उसे जिंदा जला दिया। वैसे पूरा मामला नवादा का है।

असदुद्दीन ओवैसी का सीएम नीतीश पर बड़ा हमला, कहा- उनकी हैसियत कुर्मी और कुशवाहा से अधिक नहीं

वहीं, इसी बीच लड़की के पिता अपनी बेटी को ढूंढते हुए आरोपी लड़के के घर पहुंचे। देखा कि उनकी बेटी की बुरी तरह झुलसी हुई लाश पड़ी थी। पिता आननफानन में पावापुरी अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लड़की के पिता को हत्यारोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लड़की का दाह संस्कार कर दिया गया।

फिल्मी स्टाइल में दुल्हन ने प्रेमी से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

इस घटना के बाद हत्यारोपियों ने लड़की पक्ष को धमकी दी कि इस मामले को किसी के पास उजागर किया तो पूरे परिवार की हत्या कर दी जाएगी। ठीक 4 दिन बाद यानी शुक्रवार को लड़की के पिता गांव वालों की मदद से पुलिस के पास पहुंचे। हालांकि, मृत लड़की के पिता ने कहा कि हत्यारोपी गांव के दबंग हैं। इस निर्मम हत्या के बाद हमलोग दहशत में जी रहे हैं लेकिन अब हर हाल में बेटी को न्याय दिलाना है। आरोपी ने मेरी बेटी का रेप किया। फिर शादी का झांसा देकर गर्भवती कर दिया। शादी की बात पर उसकी उसे जिंदा जलाकर मार डाला।