रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
महाअष्टमी पर रानीटीकर दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार   •   दुर्गापूजा को लेकर मसौढ़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   •   मसौढ़ी में खुले मां दुर्गा के पट, जयकारों से गूंजा शहर; 55 जगहों पर हो रही पूजा   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   महाअष्टमी पर रानीटीकर दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार   •   दुर्गापूजा को लेकर मसौढ़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   •   मसौढ़ी में खुले मां दुर्गा के पट, जयकारों से गूंजा शहर; 55 जगहों पर हो रही पूजा   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •  

छात्रा जीजा के भाई के साथ घर से निकली, बदमाशों ने बीच रास्ते में रोका, फिर…

बाइक से बहन के घर जा रही छात्रा को बदमाशों ने चाकू से गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की है। ये घटना मांझा थाना क्षेत्र के जाफर टोला की है। जख्मी छात्रा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं,

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 फरवरी 2023, 07:49 PM IST (13 फरवरी 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 05:31 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बाइक से बहन के घर जा रही छात्रा को बदमाशों ने चाकू से गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की है। ये घटना मांझा थाना क्षेत्र के जाफर टोला की है। जख्मी छात्रा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक सवार फरार हो गए. पीड़ित छात्रा की पहचान मांझा थाने के पिपरा गांव निवासी राम किशोर राम की पुत्री प्रिया कुमारी के रूप में की गयी, जो अपनी जीजा के भाई के साथ मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा देने के लिए बहन के घर उचकागांव प्रखंड के दहीभता गांव में जा रही थी. छात्रा ने हमला करनेवाले बाइक सवार दोनों युवकों की पहचान कर रही ली है.

बता दें, छात्रा का आरोप है कि इसके पहले भी दो बार जानलेवा हमला कर हत्या करने की कोशिश बदमाशों की ओर से की जा चुकी है. तीसरी बार पीछा कर चाकू से हमला किया गया. वहीं, छात्रा के साथ उसकी बहन का देवर था, जो घटना के दौरान छोड़कर भाग गया. बदमाशों के जाने के बाद लौटा और इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचाया.