रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

पबजी खेलते खेलते युवती को हुआ प्यार, उत्तर प्रदेश से भाग कर, पहुंच गई बिहार ।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद अंतर्गत कोतवाली क्षेत्र से प्रेम प्रसंग में फरार एक युवती को बिहार के वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के सोन्धो रत्ती गांव से पुलिस ने बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवती की पहचान यूपी के पीलीभीत जिले क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
6 जून 2025, 04:29 PM IST (6 जून 2025) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 12:35 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद अंतर्गत कोतवाली क्षेत्र से प्रेम प्रसंग में फरार एक युवती को बिहार के वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के सोन्धो रत्ती गांव से पुलिस ने बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवती की पहचान यूपी के पीलीभीत जिले की निवासी के रूप में हुई है, जिसकी दोस्ती मोबाइल गेम PUBG के माध्यम से वैशाली जिले के सोन्धो रत्ती गांव निवासी अभय कुमार से हुई थी।

ऑनलाइन बातचीत के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध बन गए। इसके बाद युवती अपने घर से फरार होकर गोरौल स्थित प्रेमी के घर पहुंच गई, जहां दोनों ने शपथ पत्र के माध्यम से शादी कर ली और पिछले करीब एक सप्ताह से साथ रह रहे थे।

दूसरी ओर, युवती के परिजनों ने पीलीभीत थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने युवती की मोबाइल लोकेशन को ट्रैक करते हुए बिहार के वैशाली जिले के सोन्धो रत्ती गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान युवती को घर से सकुशल बरामद कर लिया गया, जबकि उसका प्रेमी अभय मौके से फरार हो गया।

चारा घोटाले में बड़ा कदम: बिहार सरकार करेगी 950 करोड़ की रिकवरी

युवती को यूपी पुलिस अपने साथ लेकर चली गई है, जहां आगे की पूछताछ व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला अब अंतरराज्यीय प्रेम प्रसंग और नाबालिग-युवाओं के सोशल मीडिया व ऑनलाइन गेम के माध्यम से जुड़ने के खतरों की ओर भी संकेत देता है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि फरार युवक की तलाश जारी है।

SUBSCRIBE OUR CHANNEL :- MEDIA DARSHAN