शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •  

समस्तीपुर: लड़की ने लगाई डॉ पर शादी के झांसा देकर  यौन शोषण करने का आरोप

समस्तीपुर| प्रेम प्रसंग का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां डॉक्टर ने एक महिला पुलिस कांस्टेबल को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण करता रहा। जब पुलिस कांस्टेबल ने डॉक्टर पर शादी का दबाव बनाया तो वह शादी से मुकर गया। इस बीच

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 जुलाई 2022, 05:00 PM IST (3 जुलाई 2022) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 06:03 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

समस्तीपुर| प्रेम प्रसंग का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां डॉक्टर ने एक महिला पुलिस कांस्टेबल को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण करता रहा। जब पुलिस कांस्टेबल ने डॉक्टर पर शादी का दबाव बनाया तो वह शादी से मुकर गया। इस बीच डॉक्टर के प्यार में पागल महिला कांस्टेबल ने अपनी अच्छी भली नौकरी भी छोड़ दी। अब पीड़ित युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है लेकिन आवेदन देने के 20 दिन बाद भी महिला थाने मे प्राथमिकी दर्ज़ नहीं सका|(समस्तीपुर: लड़की ने लगाई)

रोहतास: सद्भावना समिति व शांति समिति के द्वारा जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार को सम्मानित किया गया
दरअसल जिले की वारिसनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती नौकरी की तलाश में थी। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण नौकरी करना उसकी मजबुरी बन गई थी। साल 2014 में पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉक्टर मनीर आलम के पास जाकर काम के सिलसिले में बात की जिसके बाद डॉक्टर ने धर्मपुर स्थित अपने निजी अस्पताल डॉ ज़ाकिर हुसैन हॉस्पिटल में उसे रिसेप्शनिस्ट का काम दे दिया। कुछ दिनों तक सबकुछ सामान्य रहा लेकिन बाद में डॉक्टर अपने निजी काम से उसे किसी न किसी बहाने बुला लेता था। इस दौरान जब दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी तो बात प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया।(समस्तीपुर: लड़की ने लगाई)
एक दिन डॉक्टर ने युवती के समक्ष शादी का प्रस्ताव रख दिया। जिसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बनने लगा। इसी बीच युवती की नौकरी बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर लग गई। नौकरी मिलने के बाद युवती सहरसा चली गई और वहां पुलिस की नौकरी करने लगी।प्रेमिका के दूर जाने के बाद डॉक्टर युवती को वापस बुलाने के लिए तरह तरह से दबाव बनाने लगा। डॉक्टर लगातार युवती से वापस आने की बात कहता रहा। इसी बीच युवती पुलिस की नौकरी छोड़ वापस समस्तीपुर पहुंच गई। लेकिन समस्तीपुर पहुंचने के बाद डॉक्टर ने शादी से इनकार कर दिया।
प्रेमी की दगाबाजी की शिकार युवती थाने पहुंची और महिला थाने की पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।ज़ब मीडिया कर्मी डॉ से बात करना चाहा तो वो कुछ भी बताने से इंकार कर दिया. वही युवती पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख मीडिया से न्याय दिलवाने की गुहार लगायी है!हमारा बैनर इस बात की पुस्टि नहीं करता है पीड़ित के आरोप के अनुसार खबर प्रकाशित की गई है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.