शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

सरकारी योजना की जनता की लाभ की हकीकत से रूबरू हुए जिलाधिकारी

नोखा: सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंच पाती है या नहीं। जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए बिहार में पहली बार रोल मॉडल बन कर  जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार पंचायत में रात्रि विश्राम का आयोजन शुरू किया। जिस क्रम में नोखा प्रखंड के चंनकी गाव में

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
25 अगस्त 2022, 11:56 AM IST (25 अगस्त 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 06:11 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
नोखा: सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंच पाती है या नहीं। जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए बिहार में पहली बार रोल मॉडल बन कर  जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार पंचायत में रात्रि विश्राम का आयोजन शुरू किया। जिस क्रम में नोखा प्रखंड के चंनकी गाव में स्थित  चनकी  पंचायत सरकार भवन पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की जिला प्रशासन की टीम उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि मेरे पास लोग आते हैं और मैं जो आदेश देता हूं उसके निचले स्तर पर पालन होता या नहीं मुझे पता नहीं चल पाता। जिसको लेकर के मैं लोगों से खुद ही मिलने के लिए निश्चय किया।(सरकारी योजना की जनता)
मैं खुद ही अनुश्रवण  करते हुए देखना चाहता था कि सरकार की योजनाएं जो चलाई जा रही है।  वह जनता तक पहुच पाती है या नही। जिसमे  मनरेगा के मजदूरों की मजदूरी मिल रही है या नहीं, जमीन विवाद का निपटारा और  राशन दे रहे है  या भगा दे रहे हैं। कई शिकायत मिलती थी कि राशन दुकानदार राशन न दे कर के भगा देते हैं इसके अलावा जनता की समस्याओं को सुनकर मैं  उसका  निपटारा करने के लिए मैंने रात्रि विश्राम कार्यक्रम शुरू किया। शुरुआत में मैं ये योजना बना रहा था। सोचा कि कहीं ऐसा ना हो कि कार्यक्रम सफल ना हो। लेकिन मैंने सोचा कि जो भी हो रात्रि विश्राम करते हुए पंचायत के सभी वार्डो की जांच कराते हुए उन पर कार्रवाई की जाए ।इसमें लोगो का बिजली  बिल ज्यादा आना। कनेक्सन लिया है मीटर नही लगया जा रहा है।  गांव में ट्रांसफार्मर जला हुआ है और ग्रामीण दौड़ रहे हैं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। राशन कार्ड दुकानदार राशन देने के बजाय भगा दे रहे हैं। जो सक्षम है वह सासाराम में कार्यालय पहुंचकर के आवेदन देते  हैं।(सरकारी योजना की जनता)

Read also:   पटना : सावन महोत्सव पर पर्यावरण संरक्षण के दिया गया संदेश

लेकिन जो सक्षम नहीं है और जो जिला में मुझसे मिल नही  पाते हैं जिससे मुझे मुलाकात नहीं हो पाती उन लोगों से मैं खुद ही वार्ता करने के लिए और लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए पहुंचा हूं । इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि आयुष्मान कार्ड जमीन विवाद का मामला निपटाया गया। मनरेगा से पौधारोपण किया गया।
समाज कल्याण से 150 मरीजों को देखा गया ।
आयुष्मान कार्ड , दिव्यागता की जांच कर  6 की जांच में एक को रेफर किया गया। लोहिया स्वस्छता अभियान के तहत 36 घरों में शौचालय बनाया गया।(सरकारी योजना की जनता)
इस मौके पर पंचायत के मुखिया शीला देवी, मुख्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष दयानंद सिह,  दीनानाथ राय, चितरंजन तिवारी ,बबलू कुमार, विवेक कुमार, प्रखंड प्रमुख धनजी चौधरी, उपप्रमुख कैलाश पासवान, पैक्स अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिंह, हरेंद्र सिंह , डीडीसी शेखर आनंद जिला पूर्ति अधिकारी सौरभ आलोक ,वीडियो देवेंद्र पासवान ,मार्केटिंग अफसर संजीव कुमार, सीओ  सुमन कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार सिन्हा, मनरेगा अधिकारी पवन कुमार, सहित कई लोग रहे सामिल| (सरकारी योजना की जनता)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें