शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

केंद्र की सरकार अति पिछड़े का आरक्षण को समाप्त करना चाह रही। मदन साहनी।

मीडिया दर्शन/मुंगेर,तारापुर,  नीतीश के शासनकाल में अति पिछड़े वर्ग को मिला सम्मान पंचायत से लेकर विधानसभा तक महिलाओं को मिला सम्मान। 50% महिलाओं को बिहार सरकार ने आरक्षण का दिया लाभ। प्रखंड मुख्यालय स्थित बंबर काली स्थान के प्रांगण में जनता

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 सितंबर 2023, 09:46 PM IST (15 सितंबर 2023) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 05:25 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/मुंगेर,तारापुर,  नीतीश के शासनकाल में अति पिछड़े वर्ग को मिला सम्मान पंचायत से लेकर विधानसभा तक महिलाओं को मिला सम्मान।
50% महिलाओं को बिहार सरकार ने आरक्षण का दिया लाभ। प्रखंड मुख्यालय स्थित बंबर काली स्थान के प्रांगण में जनता दल यूनाइटेड की ओर से तारापुर विधानसभा स्तरीय कर्पूरी परिचर्चा का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में भागलपुर के सांसद अजय मंडल पूर्व राज्यसभा सदस्य कहकशां परवीन तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह जदयू जिला अध्यक्ष नचिकेता मंडल समेत सुल्तानगंज के पूर्व विधायक एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह ने की वही संचालक विनोद मंडल कर रहे थे। लोगों को संबोधित करते हुए समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने नीतीश सरकार के शासनकाल में अति पिछड़े वर्ग के लोगों के द्वारा किए गए कार्यों की जमकर सराहना की ।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 43,000 लोगों के बीच परिवहन का लाभ दिया गया तो 5 लाख 21 हजार 78 छात्राओं को इंटर पास करने पर 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दिए गए।

भाजपा के खिलाफ जदयू का मसाल जुलूस

वहीं 2016 से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का शुभारंभ किया गया जब से लेकर अब तक 1,84,907 लोगों को इसका लाभ दिया गया। साइकिल योजना के तहत छात्र-छात्राओं को 7,84,414 लोगों के बीच साइकिल मुहैया कराई गई। तो वित्तीय वर्ष 21- 22 के तहत बालिकाओं को 1500 रुपए पोशाक राशि के रूप में 20 लाख 65,856 लोगों को इसका लाभ दिया गया। लेकिन केंद्र की सरकार उनके अधिकारों को छीन रही है। जातीय जनगणना के दौरान आप लोगों ने देखा कि भाजपा की सरकार की ओर से कितने अड़ंगा लगाए गए ।उसके बाद भी मुख्यमंत्री के दृढ़ संकल्प ने जातीय जनगणना को पूरा किया जिसे जल्द ही लाभ हम लोगों को मिलेगा, तथा जातीय जनगणना को लेकर । अन्य राज्यों की सरकारों ने भी जातीय जनगणना कराया जाने की मांग शुरू कर दी है। भाजपा के द्वारा नगर निकाय के चुनाव के दौरान भी आरक्षण के लाभ से वंचित रखना चाह रही थी। वहीं राज्यसभा सांसद कहकहाँ प्रवीण ने उपस्थित लोगों से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की। तथा नीतीश कुमार के नेतृत्व में अपनी एकता बनाए रखने की अपील लोगों से की। वही भागलपुर सांसद अजय मंडल ने भाजपा के द्वारा महिलाओं के बिंदी पर भी जीएसटी लगाए जाने का जमकर विरोध किया और कहा कि भाजपा की सरकार गरीब विरोधी सरकार है। इसे आने वाले 24 के लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेक वहीं तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह ने अति पिछड़ा वर्ग के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य कुमार झा अंचल अधिकारी स्मृति कुमारी थाना अध्यक्ष अभय कांत चंद्रा, पप्पू सिंह निषाद, सुजीत कुमार मुन्ना, मनोज कुमार रघु विभास यादव, विभास सिंह, दिलजीत सिंह बिट्टू ,बेनी केसरी, मुकेश यादव, पवन भगत, शुभम कुमार, संजय मंडल,