शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

पटना: आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन’ समारोह का समापन 23 जुलाई 2022 को होगा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों से बातचीत करेंगे

पटना| भारतीय रेल द्वारा 23 जुलाई 2022 को नई दिल्ली में सप्ताह भर का प्रतिष्ठित समारोह आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव उपस्थित होंगे। श्री वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंस के मा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
21 जुलाई 2022, 04:25 PM IST (21 जुलाई 2022) अपडेट: 30 सितंबर 2026, 11:57 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना| भारतीय रेल द्वारा 23 जुलाई 2022 को नई दिल्ली में सप्ताह भर का प्रतिष्ठित समारोह आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव उपस्थित होंगे। श्री वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत करेंगे।(पटना: आजादी की रेलगाड़ी)

आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के भाग के रूप में भारतीय रेल द्वारा 18 जुलाई से 23 जुलाई तक एक सप्ताह का ‘आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन’ समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह के दौरान 75 चिन्हित स्टेशनों/27 रेलगाड़ियों की स्वतंत्रता संग्राम में महत्व को दिखाया गया है।(पटना: आजादी की रेलगाड़ी)

Read Also: रोहतास: ईओ ने प्लस टू हाईस्कूल और खाद की दुकानों का किया औचक निरीक्षण 

सभी क्षेत्रीय/मंडल अपने नामित स्टेशनों (सभी 75 स्वतंत्रा स्टेशन) समापन समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंस से जोड़े जाएंगे। महाप्रबंधक समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग लेंगे। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने सभी क्षेत्रीय रेल महाप्रबंधकों को पहले ही लिखा है।

सभी क्षेत्र/मंडल में उनके नामित स्टेशनों (सभी 75 स्वतंत्रता स्टेशन) के माध्यम से दोतरफा कम्युनिकेशन लिंक के साथ समारोह का लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.