रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
महाअष्टमी पर रानीटीकर दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार   •   दुर्गापूजा को लेकर मसौढ़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   •   मसौढ़ी में खुले मां दुर्गा के पट, जयकारों से गूंजा शहर; 55 जगहों पर हो रही पूजा   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   महाअष्टमी पर रानीटीकर दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार   •   दुर्गापूजा को लेकर मसौढ़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   •   मसौढ़ी में खुले मां दुर्गा के पट, जयकारों से गूंजा शहर; 55 जगहों पर हो रही पूजा   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •  

पुरैनी मैं छात्र नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बेखौफ अपराधियों ने की वारदात

पुरैनी,मधेपुरा :-पुरैनी। पुरैनी थाना क्षेत्र किशुनगंज से भटगामा जाने वाली एस एच 58 पर शुक्रवार के करीब 12:30 दिन में बघरा दुर्गापुर मोड़ से आगे बाबा विशु राउत मंदिर से सौ मीटर पीछे एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने तीन गोली मारकर हत्या कर दी।

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 जनवरी 2023, 10:43 PM IST (20 जनवरी 2023) अपडेट: 18 अक्टूबर 2026, 03:31 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पुरैनी,मधेपुरा :-पुरैनी। पुरैनी थाना क्षेत्र किशुनगंज से भटगामा जाने वाली एस एच 58 पर शुक्रवार के करीब 12:30 दिन में बघरा दुर्गापुर मोड़ से आगे बाबा विशु राउत मंदिर से सौ मीटर पीछे एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने तीन गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि बुलेट गाड़ी पर सवार होकर पूरैनी के तरफ से अपने घर की ओर भटगामा गांव लौट रहे थे। मृतक युवक की पहचान चौसा थाना क्षेत्र भटगामा निवासी सुबोध सिंह के पुत्र 30 वर्षीय अभिषेक सिंह बताया गया है। 

युवक की पहचान भटगामा निवासी सुबोध सिंह के पुत्र 30 वर्षीय अभिषेक सिंह के तौर पर हुई है। वह जाप के छात्र परिषद चौसा का प्रखंड अध्यक्ष था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुरैनी थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह एएसआई अर्जुन कुमार ओझा ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। वहीं अपराधियों की इस वारदात को लेकर ग्रामीणों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है।