शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बनी रणनीति: इंडिया गठबंधन को सुदृढ़ कर भाजपा को शिकस्त देंगे जदयू कार्यकर्ता

मीडिया दर्शन/साहेबपुरकमाल: प्रखंड के बजरंग चौक स्थित एक सभागार में जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा विधानसभा स्तरीय कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया।इसकी अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष शंभूशरण कर्मशील ने किया।संचालन आनंदी महतों ने किया।अपने संबोधन

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 सितंबर 2023, 09:40 PM IST (15 सितंबर 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 05:16 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/साहेबपुरकमाल: प्रखंड के बजरंग चौक स्थित एक सभागार में जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा
विधानसभा स्तरीय कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया।इसकी अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष शंभूशरण कर्मशील ने किया।संचालन आनंदी महतों ने किया।अपने संबोधन में बरारी विधायक विजय सिंह निषाद ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अति पिछड़ा वर्ग के विकास का जो सपना देखा था, उसको बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरा किया है।इसके साथ जननायक के विचार को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा जननायक के विचारों की हत्या करने की साजिश रच रही है। सबसे पहले नगर निकाय चुनाव में अतिपिछड़ों के आरक्षण रोकने के लिए न्यायालय में केस किया। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संकल्प एवं अतिपिछड़ों के प्रति समर्पण के आगे भाजपा की एक नहीं चली।उन्होंने कहा कि अतिपिछड़ों एवं पिछड़ों के छात्रवृत्ति की राशि रोक दिया। जाति गणना जो अतिपिछड़ों एवं पिछड़ों को समान रूप से विकास का अवसर तथा दलितों- महादलितों के कल्याण के लिए योजना बढ़ाने में सहायक होगा उसे भी भाजपा के लोगों ने न्यायालय में केस करके रोकने का असफल प्रयास किया।

स्वच्छता ही सेवा’’ 2023

जदयू जिला अध्यक्ष रूदल राय ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकर का पूरा जीवन गरीब-गरबों अति पिछड़ों-पिछड़ों महादलितों-दलितों के प्रति समर्पित था।वे जीवनपर्यंत अतिपिछड़ों,पिछड़ों व समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगो के कल्याण के लिए कार्य करते रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जननायक जी के बताए रास्तों पर चलकर अतिपिछड़ों,पिछड़ों, गरीब-गुरबों के लिए एक से बढ़कर एक कल्याणकारी योजनाओं को चला रहे हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से चट्टानी एकता का परिचय देते हुए इंडिया गठबंधन को तन मन धन से समर्पित होकर मजबूत बनाने व आगे बढ़ाने का आह्वान किया।मुख्य अतिथि के रूप में बरारी विधायक विजय सिंह निषाद,जदयू जिला अध्यक्ष रुदल राय,प्रदेश महासचिव अमर कुमार सिंह,विधानसभा प्रभारी पवन कुमार,प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ फातिमा खातून, जिला शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ० मनीष राय,जिला परिषद उपाध्यक्ष नंदलाल राय,मोहम्मद अलीम अंसारी,ब्रजकिशोर मेहता राज्य परिषद सदस्य,जिला परिषद/अध्यक्ष महिला सेल लक्ष्मी देवी,आनंदी महतो सहित अन्य मौजूद थे।