रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

शिवसागर : शिवसागर के पंडाल में दिखेगा हिमाचल प्रदेश के काली बारी मंदिर का स्वरूप

शिवसागर : शिवसागर प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा को भव्य बनाने को लेकर जगह-जगह तैयारी शुरू कर दी गई है। आयोजन समिति के लोग पूजा पंडाल को भव्य बनाने में लगे हुए हैं। इसके लिए अलग-अलग जगहों से कलाकारों को बुलाया गया है, जो पंडाल को आकर्षक बना

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 सितंबर 2022, 01:46 PM IST (23 सितंबर 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
शिवसागर : शिवसागर प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा को भव्य बनाने को लेकर जगह-जगह तैयारी शुरू कर दी गई है। आयोजन समिति के लोग पूजा पंडाल को भव्य बनाने में लगे हुए हैं। इसके लिए अलग-अलग जगहों से कलाकारों को बुलाया गया है, जो पंडाल को आकर्षक बना रहे हैं। शिवसागर शिव मंदिर परिसर में छात्र एवं नवयुवक संघ के द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। इस बार हिमाचल प्रदेश के काली बारी मंदिर का स्वरूप दिया जा रहा है। जिसकी ऊंचाई लगभग 65 फीट होगी। मां दुर्गा पूजा पंडाल को अंतिम रूप देने में कलाकार जुटे हुए हैं। इस बार पंडाल लोगों के लिए काफी आकर्षण का केंद्र रहेगा। पूजा समिति के अध्यक्ष निशांत कुमार गुप्ता के अनुसार छात्र एवं नवयुवक संघ के द्वारा पिछले कई वर्षों से पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।दो वर्षो के कोरोना काल के बाद इस वर्ष दुर्गा पूजा में बनाया जा रहा यह पंडाल श्रद्धालुओं को काफी आकर्षित करेगा।
आयोजन को सफल बनाने में लगे पूजा समिति के सदस्य दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इस बार हिमाचल प्रदेश के कालीबारी मंदिर के तर्ज पर दुर्गा पूजा पंडाल का मुख्य द्वार बनाया जा रहा है,पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा बांस बल्लो के सहारे भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। पंडाल का निर्माण और साज-सज्जा काफी आकर्षक ढंग से कराया जा रहा है। पूजा स्थल से लेकर उसके आसपास खूबसूरत लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है, जिससे रात में भी पूरा क्षेत्र जगमग रहेगा। पंडाल में मां दुर्गा तथा अन्य देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित होगी। यहां माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को पूर्ण व्यवस्था दी जाती है।
कहते हैं कमेटी के सदस्य
सचिव कौशल सिंह का कहना है कि छात्र एवं नवयुवक संघ द्वारा निर्मित पूजा-पंडाल व मूर्ति का स्वरुप इस वर्ष कुछ अलग होगा। इस बार श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश के काली बारी मंदिर की तर्ज पर बने पंडाल में मां दुर्गा का दर्शन करेंगे। आकर्षक व भव्य पंडाल का निर्माण बाहरी कलाकारों द्वारा किया जा रहा है।
सदस्य रजनीकांत पांडे उर्फ गोलू ने बताया कि पंडाल को आकर्षक रूप देने के लिए निर्माणकर्ता के साथ समिति के सदस्यों द्वारा योजनाबद्ध तरीके काम किया गया है। पंडाल में स्थापित मूर्तियों को लाइटिंग से सजाया गया है। मां दुर्गा की मूर्ति के अलावा महिषासुर, शेर, देवी लक्ष्मी व भगवान गणेश, मां सरस्वती व कार्तिकेय भगवान की प्रतिमा बन रही है।
कोषा अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने बताता कार्यक्रम को भव्य एवं सुंदर बनाने के लिए सभी स्थानीय दुकानदार के साथ-साथ स्थानीय लोग भी सहयोग कर रहे हैं। छात्र एवं नवयुवक संघ के द्वारा हर वर्ष कुछ नया करने का प्रयास किया जाता है। इस वर्ष भी विशेष व्यवस्था की जा रही है।पूजा करने आए श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो , इसके लिए बैरिकेडिंग कर महिला और पुरुष के लिए अलग अलग व्यवस्था होगी।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।