शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

भव्य तरीके से मनाया जायेगा जिले में शेर शाह सूरी महोत्सव, 21 एवं 22 मई को आयोजित

रोहतास: आज जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शेरशाह महोत्सव के सफल आयोजन की तैयारियों से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. उक्त बैठक में एसडीओ सासाराम, संबंधित जिलास्तरीय पदाधिकारी यथा सामान्य शाखा प्रभारी, गोपनी

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 मई 2022, 05:37 PM IST (11 मई 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 09:07 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

रोहतास: आज जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शेरशाह महोत्सव के सफल आयोजन की तैयारियों से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. उक्त बैठक में एसडीओ सासाराम, संबंधित जिलास्तरीय पदाधिकारी यथा सामान्य शाखा प्रभारी, गोपनीय शाखा प्रभारी, डीटीओ, ndc, कार्यपालक अभियंता, विद्युत, भवन प्रमंडल,स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, डीपीओ, आईसीडीएस, आदि पदाधिकारी सम्मिलित हुए.(भव्य तरीके से मनाया)

Read Also: तिलौथू की निशि ने जमशेदपुर में आयोजित फोर्थ इंडियन नेशनल जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में प्राप्त की तीसरा स्थान
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि महान शासक शेरशाह सूरी ना केवल बिहार के वरन सम्पूर्ण भारत के एक पराक्रमी शासक थे. जिलाधिकारी ने कहा कि उनके द्वारा निर्मित, जिला मुख्यालय स्थित शेरशाह का मकबरा मध्यकालीन स्थापत्य कला का एक बेहतरीन नमूना है जो आज भी विश्व भर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. शेरशाह सूरी का मकबरा भारतीय इतिहास की एक बेमिसाल धरोहर है और रोहतास जिले को एक अद्भुत एवं विशिष्ट पहचान प्रदान करता है.(भव्य तरीके से मनाया)
जिलाधिकारी रोहतास धर्मेन्द्र कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के अभिवर्धन के दृष्टिगत राज्य सरकार की ओर से भव्य शेरशाह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. दिनांक 21 एवं 22 मई को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय समारोह में 21 मई को सासाराम रेलवे स्टेशन से शेरशाह के मक़बरे तक एक आकर्षक प्रभातफेरी निकाली जाएगी.  21 मई को ही पूर्वाह्न 11 बजे फजलगंज स्थित मल्टीपर्पस हॉल में महान शासक शेरशाह सूरी के व्यक्तित्व तथा कार्यों पर आधारित मुशायरे एवं गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. साथ ही साथ 21 मई एवं 22 मई को न्यू स्टेडियम, फजलगंज में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों तथा स्थानीय कलाकारों को शिरकत करने का मौका दिया जाएगा.
उक्त अवसर पर शेरशाह महोत्सव का महत्व बताते हुए एक बुकलेट तथा ऑडियो विजुअल कंटेंट भी तैयार कर उसे महोत्सव के अवसर पर प्रस्तुत करने का निर्देश जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया. महोत्सव की सभी आवश्यक तैयारियों के लिए एक जिलास्तरीय कमेटी भी गठित करने का निर्णय लिया गया ताकि शेरशाह महोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन सम्पन्न किया जा सके.
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.