शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बिहार में से’क्स रैकेट का भंडाफोड़, बरामद लड़कियों ने सुनाई आपबीती

पटना डेस्क: बिहार की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गेस्ट हॉउस में चल रहे एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 5 लड़कियों समेत 10 लोगों को गेस्ट हॉउस से पकड़ा है। 5 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
6 जून 2023, 06:17 PM IST (6 जून 2023) अपडेट: 22 सितंबर 2026, 02:32 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गेस्ट हॉउस में चल रहे एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 5 लड़कियों समेत 10 लोगों को गेस्ट हॉउस से पकड़ा है। 5 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं, युवतियों को पुलिस ने छोड़ दिया है। मामला पटना के फुलवारी शरीफ इलाके का है. यहां वृंदावन कॉलोनी रोड नंबर-2 के बने एक गेस्ट हॉउस में सेक्स रैकेट चल रहा था. यह भी जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने इन्हें आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है. पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के अतिथि गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा है.

Odisha Train Tragedy: मेहंदी का रंग छूटने से पहले ही उजड़ा बिहार की रूपा का सुहाग, किसी को भी रुला देगी कहानी

एक रिपोर्ट के अनुसार यहां से पुलिस को कई पैकेट कंडोम और शराब की बोतलें मिली हैं. रेड के दौरान गेस्ट हॉउस के सभी कमरों की चैकिंग की गई. इस दौरान पुलिस ने एक कमरे से एक कपल को भी पकड़ा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. पकड़े गए लोगों के नाम रंजीत, विकास, रौकी, बंटी, मुन्ना और ऋषभ है. पुलिन ने गेस्ट हॉउस के मैनेजर को तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मालिक फरार बताया जा रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. जिस गेस्ट हॉउस में जिस्मफरोशी का ये धंधा चल रहा था, उसके मालिक का नाम मिथिलेश महतो बताया जा रहा है.

बिहार में पत्नी की नहीं छूटी थी हाथों की मेहंदी, पति को जाना पड़ा जेल!

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वृंदावन कॉलोनी रोड नंबर-2 पर एक गेस्ट हॉउस में सेक्स रैकेट के चलने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस की टीम का एक सदस्य वहां बोगस ग्राहक बनकर पहुंचा. जिसके बाद सूचना सही पाए जाने पर पुलिस ने दबिश दी. पुलिस ने कमरों से लोगों को निकालकर पूछताछ की और मामले का खुलासा हुआ. वहीं, पुलिस की पूछताछ में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक लड़की ने जानकारी देते हुए बताया कि उसे जबरदस्ती इस धंधे में धकेला गया है. उसकी मां का एम्स में इलाज जारी है. उसकी मां के इलाज के लिए पहले रुपये उधार दिए गए और रुपये समय पर नहीं लौटाने के बाद उसे इस काम में धकेला गया है.