शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •  

सासाराम : एबीआर के बच्चों ने याद किया संविधान विभूतियों को

सासाराम : सीबीएसई के निर्देशानुसार सासाराम प्रखंड के नेकरा स्थित एबीआर फाउण्डेशन स्कूल में शिक्षा को संविधान दिवस मनाया गया। उक्त अवसर पर, विद्यालय की प्रार्थना सभा में वरिष्ठ शिक्षक, उमेश सिंह ने सभी को भारत के संविधान से अवगत कराया। उन्हो

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
26 नवंबर 2022, 05:23 PM IST (26 नवंबर 2022) अपडेट: 30 सितंबर 2026, 10:14 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम : सीबीएसई के निर्देशानुसार सासाराम प्रखंड के नेकरा स्थित एबीआर फाउण्डेशन स्कूल में शिक्षा को संविधान दिवस मनाया गया। उक्त अवसर पर, विद्यालय की प्रार्थना सभा में वरिष्ठ शिक्षक, उमेश सिंह ने सभी को भारत के संविधान से अवगत कराया। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि प्रेम बिहारी नारायण रायजदा ने अपनी तुलिका से भारतीय संविधान की 6 महीने में 254 पेन होल्डर का इस्तेमाल करके रचना की थी। हरेक पन्ने पर चित्रांकन का कार्य आचार्य नन्दलाल बोस ने किया था। उक्त अवसर पर अन्य संविधान निर्माताओं में डॉ0 भीम राव आंबेडकर, सच्चिदानंद सिन्हा, बी एन राव आदि को भी याद किया गया। स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका अभिलाषा गौतम एवं शिक्षक उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बच्चों के लिए सेमिनार आयोजित किया गया। सभी ने बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी दिखाई। विद्यालय की हेड गर्ल प्रसन्ना ने मंच संचालन करते हुए भारतीय संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। प्रसन्ना सहीत आदित्य, हनी एवं आकांक्षा ने भारतीय संविधान के मूल्यों पर चर्चा किया।(एबीआर के बच्चों ने)

Read also :

कर्पूरी ठाकुर के बाद शून्यता का दंश झेल रहा अतिपिछड़ा समाज : प्रमोद

विद्यालय सचिव डॉ0 पृथ्वीपाल सिंह ने सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी। डॉ0 सिंह  ने जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालय के बच्चों के साथ शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भी संविधान के उद्देश्यों के प्रति आत्मार्पित रहने का संकल्प लिया। सचिव ने सभी से संवैधानिक मूल्यों की बरिकियों को समझने एवं भारतीय संविधान के प्रति श्रद्धा रखने की अपील की। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्र-गान के साथ किया गया।(एबीआर के बच्चों ने)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें