शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

सासाराम : मासिक धर्म व एनीमिया बीमारी से बचाव को लेकर छात्राओं को किया गया जागरूक

सासाराम : सासाराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पिरामल स्वास्थ्य के संयुक्त तत्वाधान में सासाराम प्रखंड अंतर्गत अमरा तालाब स्थित जेम्स कॉन्वेंट स्कूल  में मासिक धर्म को लेकर छात्राओं के बीच एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 सितंबर 2022, 12:54 PM IST (15 सितंबर 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम : सासाराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पिरामल स्वास्थ्य के संयुक्त तत्वाधान में सासाराम प्रखंड अंतर्गत अमरा तालाब स्थित जेम्स कॉन्वेंट स्कूल  में मासिक धर्म को लेकर छात्राओं के बीच एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पिरामल स्वास्थ्य के गांधी फेलो तान्या शर्मा ने वहां मौजूद छात्राओं को  मासिक धर्म से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दिया। उन्होंने बताया की मासिक धर्म प्राकृतिक प्रक्रिया है। इस दौरान युवतियों को साफ सफाई का पूरा ख्याल रखना  चाहिए। उन्होंने बताया कि मासिक धर्म के दौरान सेनेटरी पैड का ही इस्तेमाल करें क्यों कि यह काफी सुरक्षित होता है। साथ ही साथ हर 3 से 4 घंटे पर पैड को बदलते रहें ताकि संक्रमण से बचा जा सके। उन्होंने युवतियों को जागरूक करते हुए कहा कि मासिक धर्म के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में अपने घर में मां एवं बड़ी बहनों से सांझा करें और उचित सलाह लें। वही मौजूद सासाराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बीसीएम ममता कुमारी ने एनीमिया मुक्त भारत के तहत आयरन की गोली का इस्तेमाल पर भी जानकारी दी।(एनीमिया बीमारी से बचाव )

Read also :  सासाराम : नेत्रहीन विद्यालय को कार्यरूप देने संबंधी पहलुओं पर किया गया विचार विमर्श 

साथ ही साथ कोविड-19 टीकाकरण को लेकर भी छात्राओं को जागरूक किया गया। युवतियों को बताया गया कि गलत खानपान और असमय भोजन से युवतियों के साथ साथ महिलाओं में एनीमिया की शिकायत देखी जा रही है। ऐसे में जरूरी है कि हमें उचित आहार लेना चाहिए और समय से भोजन करना चाहिए ताकि एनीमिया जैसी बीमारी से बचा जा सके।(एनीमिया बीमारी से बचाव )
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।