शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

सासाराम : महागठबंधन की सरकार में दिख रहा विरोधाभास : नंदकिशोर यादव

सासाराम। वर्तमान में बिहार की सरकार सात घोड़ों वाली एक ऐसी रथ है जिसके सातों घोड़े अपना अपना रस्सी अलग-अलग खिंच रहे हैं। माहगठबंधन की सरकार बने एक महीना भी नहीं हुआ की सरकार में विरोधाभास दिखाई देने लगा। ये उक्त बातें गुरुवार को सासाराम पहु

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 सितंबर 2022, 02:37 PM IST (2 सितंबर 2022) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 10:55 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम। वर्तमान में बिहार की सरकार सात घोड़ों वाली एक ऐसी रथ है जिसके सातों घोड़े अपना अपना रस्सी अलग-अलग खिंच रहे हैं। माहगठबंधन की सरकार बने एक महीना भी नहीं हुआ की सरकार में विरोधाभास दिखाई देने लगा। ये उक्त बातें गुरुवार को सासाराम पहुचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पथ निर्माण व स्वास्थ्य मंत्री नंदकिशोर यादव ने परिसदन में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। बता दें कि बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद भाजपा की नई रणनीति को लेकर पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव सासाराम पहुंचे थे,(महागठबंधन की सरकार में)
जहां अपने पार्टी कार्यालय पर सभी पार्टी के अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके आगे की रणनीति के बारे में बताया। वही प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने वर्तमान बिहार की सरकार पर हमलावर दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में आने के बाद नीतीश कुमार पर दबाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कानून मंत्री बनाए जाने के बाद कार्तिकेयन पर लगे आरोप के बाद भी नीतीश कुमार उनसे इस्तीफा नहीं ले सके। जबकि अपने पार्टी के मंत्रियों का इस्तीफा लेने में देर नहीं करते। उन्होंने कहा कि कार्थिकेयन का इस्तीफा देने के बजाय उन्होंने उनके विभाग को बदल दिया।(महागठबंधन की सरकार में)

Read also :  बेगूसराय : वीरपुर के सहुरी से फर्जी शिक्षिका हुई गिरफ्तार 

श्री यादव ने कहा कि वह कौन सी मजबूरी थी जिस कारण नीतीश कुमार इस्तीफा नहीं मांग सके। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार बने एक महीना भी नहीं हुआ और अभी से ही पार्टियों में विरोधाभास दिखाई देने लगा। उन्होंने कहा कि आने वाला समय ही बताएगा की यह सरकार कहां तक जाएगी। वही नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री का चेहरा के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को पार्टियां नहीं चुनती है बल्कि देश की जनता चुनती है और देश की जनता को पता है कि अगला प्रधानमंत्री किसे चुनना है, इसलिए फिलहाल तो विपक्षी पार्टियों को यह पूरी तरह से समझ लेना चाहिए कि अभी 2024 तक प्रधानमंत्री के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। प्रेस वार्ता के दौरान बिहार विधान सभा सदस्य निवेदिता सिंह,(महागठबंधन की सरकार में)
डिहरी विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह यादव,  रोहतास -कैमूर एमएलसी संतोष कुमार सिंह, रोहतास जिला अध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रवंशी के अलावा विजय सिंह, जिला प्रवक्ता मंगलानंद पाठक, मीडिया प्रभारी प्रिंस राज, शरद चंद संतोष, बबल कश्यप, सन्नी देओल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।(महागठबंधन की सरकार में)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।