शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •  

सासाराम : जिले में घटा कोरोना संक्रमण का मामला, पिछले सात दिनों में मिले 11 संक्रमित

सासाराम । रोहतास जिले में कोरोना संक्रमण का मामला अब धीरे-धीरे थमता हुआ दिखाई दे रहा है।  जुलाई महीने में जहां नए संक्रमित मरीज मिलने की संख्या एक सौ के पार हो गई थी वहीं  अगस्त आते-आते  संक्रमितों का आंकड़ा धीरे-धीरे घटने लगा।  अगस्त महीने

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
31 अगस्त 2022, 10:27 AM IST (31 अगस्त 2022) अपडेट: 22 सितंबर 2026, 02:32 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम । रोहतास जिले में कोरोना संक्रमण का मामला अब धीरे-धीरे थमता हुआ दिखाई दे रहा है।  जुलाई महीने में जहां नए संक्रमित मरीज मिलने की संख्या एक सौ के पार हो गई थी वहीं  अगस्त आते-आते  संक्रमितों का आंकड़ा धीरे-धीरे घटने लगा।  अगस्त महीने में नए संक्रमितों  का  आंकड़ा 50 के आसपास रहा । वहीं  पिछले 7 दिनों की बात करें तो रोहतास जिले में कुल 15687 लोगों की कोरोना जांच की गयी । इस दौरान मात्र 11 नए संक्रमण के मामले सामने आए।  जिसमें 24 अगस्त को 02, 25 अगस्त को 00, 26 अगस्त को 00, 27 अगस्त को 05, 28 अगस्त को 01, 29 अगस्त को 01, और 30 अगस्त को 02 मामले सामने आए हैं। जबकि इन सात दिनों में 18 संक्रमित ठीक भी हो चुके हैं । जिले में अभी कोरोना एक्टिव मरीजों  की संख्या सिर्फ 10 बची है जिन्हें होम आइसोलेशन के तहत रखा गया है।(जिले में घटा कोरोना)
घटने संक्रमण के बावजूद भी बरती जा रही सावधनी

Read also :  सासाराम : जिलाधिकारी ने रेहल ग्राम में हुए विकास के कार्यों की सूची का किया मांग

रोहतास जिले में घटते संक्रमण के बावजूद भी जिला स्वास्थ समिति लगातार सावधानी बरते हुए है ।  इसको लेकर जिला अधिकारी भी लगातार समीक्षा बैठक करते रहे हैं। संक्रमण को लेकर जांच की प्रक्रिया निरंतर जारी रखी गई है। प्रतिदिन 2500  से 3000 के बीच में लोगों की   कोरोना जांच की जा रही है। साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए लगातार टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है।  जिले में अब तक 41 लाख 36 हजार से अधिक लोगों का  टीकाकरण किया जा चुका है, जिसमें 20 लाख 38 हजार से अधिक प्रथम एवं 17 लाख 98 हज़ार से अधिक दूसरे डोज का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं  दो लाख 99 हजार के आसपास लोगों को  प्रीकॉशन डोज दी  जा चुकी  है।(जिले में घटा कोरोना)
लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत
जिले में घटते संक्रमण को लेकर रोहतास सिविल सर्जन डॉ  कामेश्वर नाथ तिवारी ने कहा कि जिले के लिए अच्छी खबर है कि संक्रमण का प्रसार धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। संक्रमण घटने के बावजूद भी जिला स्वास्थ समिति सतर्कता बरते हुए है । उन्होंने कहा कि जांच से लेकर टीकाकरण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसके अलावा आपातकालीन सेवाओं को भी दुरुस्त रखा गया है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि   संक्रमण से बचने के लिए खुद सावधानी बरतें। साथ ही संक्रमण का लक्षण दिखाई देने पर कोरोना की  जांच जरूर करवाएं(जिले में घटा कोरोना)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
।