शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण सदर अस्पताल में हो रहा हंगामा

औरंगाबाद : मॉडल अस्पताल कहा जाने वाला सदर अस्पताल आए दिन हंगामा की भेंट चढ़ रहा है। अस्पताल में मरीजों व चिकित्सकों के बीच भी हर दो दिन पर हाथापाई की नौबत आ जाती है। चिकित्सक अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हैं तो मरीज चिकित्सकों

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
21 सितंबर 2023, 09:29 PM IST (21 सितंबर 2023) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 06:28 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
औरंगाबाद : मॉडल अस्पताल कहा जाने वाला सदर अस्पताल आए दिन हंगामा की भेंट चढ़ रहा है। अस्पताल में मरीजों व चिकित्सकों के बीच भी हर दो दिन पर हाथापाई की नौबत आ जाती है। चिकित्सक अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हैं तो मरीज चिकित्सकों पर दुर्व्यवहार का। एक मरीज व चिकित्सा के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ अभिषेक ओपीडी छोड़कर फरार हो गए। मरीज काफी देर तक चिकित्सक के आने का इंतजार करते रहे।

बीडीओ अजित कुमार सिंह के अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक

कुछ देर बाद प्रबंधक हेमंत राजन वहां पहुंचे तथा चिकित्सक को समझा बूझकर मामला को शांत कराया। इधर चिकित्सक ने अस्पताल प्रबंधन पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ओपीडी में घुसकर एक युवक उन्हें जबरन पर्ची पर इंजेक्शन लिखने को कह रहा था। मना करने पर गाली गलौज वह मारपीट पर उतारू हो गया। अस्पताल उपाधीक्षक को 45 मिनट पहले घटना की जानकारी दी गई।लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई । ऐसे में लोगों से मार खाकर इलाज कौन करेगा? इधर जिस युवक पर चिकित्सक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है, उसने बताया कि वह अपने दादाजी देव निवासी युगल किशोर सिंह को लेकर अस्पताल पहुंचा है। जहां इलाज में लापरवाही बरती जा रही थी।