शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

रुबीना ने रूबी अवस्थी बनकर प्रेमी संग रचाई शादी, जानिए पूरा मामला

पटना डेस्क: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।रुबीना खान ने अपने प्यार को पाने के लिए रूबी अवस्थी बनकर शेष कुमार अवस्थी से शादी कर ली. परिजनों के विरोध के बावजूद रुबीना खान ने शेष कुमार अवस्थी के साथ मंदिर में सात फेरे लिए और मांग मे

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 जून 2023, 12:05 PM IST (8 जून 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 04:09 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।रुबीना खान ने अपने प्यार को पाने के लिए रूबी अवस्थी बनकर शेष कुमार अवस्थी से शादी कर ली. परिजनों के विरोध के बावजूद रुबीना खान ने शेष कुमार अवस्थी के साथ मंदिर में सात फेरे लिए और मांग में सिंदूर भरकर हिन्दू धर्म को अपना लिया.

Vande Bharat Express Train: अब नए ट्रैक पर दौड़ेगी पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, भारतीय रेलवे ने लिया बड़ा फैसला

बता दें, रुबीना खान के बयान के बाद कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए दोनों को पूरी सुरक्षा के साथ लड़के के पिता कन्हैया लाल अवस्थी के सुपुर्द कर दिया गया. कोतवाली देहात इलाके के शिवपुरा निवासी रुबीना खान और शेष कुमार अवस्थी के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. चूंकि दोनों के अलग -लग समुदाय के होने की वजह से एक होने में बड़ी मुश्किलें आ रही थी. लिहाजा दोनों ने परिजनों से बगावत कर मंदिर में शादी करने का फैसला किया और हिन्दू रीति रिवाज से सात फेरे लेने के बाद रुबीना खान से रूबी अवस्थी बन गयी.

बिहार: गेराज में काम करने वाले युवक के प्यार में पागल हुई शादीशुदा महिला, पति को चकमा देकर घर से भागी!

हालांकि, ये बात रुबीना के परिजनों को नागवार गुजरी और पिता ने शेष कुमार पर अपहरण का मुकदमा कायम करवाते हुए कार्रवाई की मांग की. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया. न्यायलय में पेश होते ही रुबीना खान ने कहा ‘जज साहब मैं बालिग हूं. मुझे अपना फैसला करने का पूरा अधिकार है. मैंने अपनी इच्छा से अपने मजहब को छोड़ कर हिन्दू रीति रिवाज से शादी की है. रुबीना खान की इस बात को सुनने के बाद न्यायालय परिसर में कुछ पल के लिए सन्नाटा छा गया. फिलहाल न्यायलय के आदेश पर दोनों को पूरी सुरक्षा के साथ लड़के के परिजनों को सौंप दिया गया है.