शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

रोहतास: राज्य शतरंज चैंपियन अभिनव मिश्रा को जिला योजना पदाधिकारी ने किया सम्मानित

रोहतास: 23 से 24 अप्रैल  को पटना में सम्पन्न हुए बिहार राज्य अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में डिहरी के नन्हे शतरंज खिलाड़ी अभिनव मिश्रा ने प्रथम स्थान पर रहते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त कर पूरे रोहतास जिला का नाम रौशन किया। अभिनव की इस सफलता

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 मई 2022, 05:03 PM IST (2 मई 2022) अपडेट: 4 अक्टूबर 2026, 11:51 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

रोहतास: 23 से 24 अप्रैल  को पटना में सम्पन्न हुए बिहार राज्य अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में डिहरी के नन्हे शतरंज खिलाड़ी अभिनव मिश्रा ने प्रथम स्थान पर रहते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त कर पूरे रोहतास जिला का नाम रौशन किया। अभिनव की इस सफलता पर भानु प्रकाश, जिला योजना पदाधिकारी, रोहतास ने प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। अभिनव  16 मई से 20 मई  तक भुवनेश्वर, ओडिसा में होने वाले अखिल भारतीय अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगें। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले अभिनव रोहतास जिला के एकमात्र खिलाड़ी हैं।(रोहतास: राज्य शतरंज चैंपियन)

भानु प्रकाश, जिला योजना पदाधिकारी, रोहतास ने बताया कि जिला पदाधिकारी  की पहल पर विगत वर्ष से शुरू किए गए शतरंज प्रशिक्षण से जिले के सभी शतरंज खिलाड़ियों को उचित मार्गदर्शन मिल रहा है। राज्य स्तर पर अभिनव द्वारा गोल्ड मेडल जीतने और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने की उपलब्धि से अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिये। वेद प्रकाश सिन्हा, जिला शतरंज प्रशिक्षक ने बताया कि रोहतास में कई प्रतिभावान शतरंज खिलाड़ी हैं, जिनके लिए जिला प्रशासन द्वारा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, फजलगंज में नियमित शतरंज प्रशिक्षण की निःशुल्क व्यवस्था की गई है, साथ ही सासाराम में अब नियमित रूप शतरंज की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं । अभिनव की सफलता पर जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार प्रशिक्षक विनय कृष्ण, अरविंद कुमार सिंह सहित कई रोहतास के शतरंज खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया है।(रोहतास: राज्य शतरंज चैंपियन)

 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.