सासाराम। कोरोना संक्रमण की संभावित चौथी लहर को देखते हुए सरकार पूरी तरह से अलर्ट है। संक्रमण के दौरान किसी प्रकार की कोई चूक ना हो इसको लेकर लगातार तैयारियां की जा रही है। साथ ही साथ संक्रमण से बचाव को लेकर जारी टीकाकरण अभियान को भी गति दी जा रही है, ताकि जल्द से जल्द सभी लोगों को शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाए। मंगलवार को कोविड टीका का महाअभियान चलाया गया ताकि टीका से वंचित लोगों को टीकाकरण किया जा सके। इस महा अभियान में खासकर दूसरे एवं प्रिकॉशन डोज पर बल दिया जा रहा है। पुनः यह अभियान 9 जून को चलाया जाएगा। टीकाकरण अभियान को लेकर रोहतास जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 9 टू 9 टीकाकरण केंद्र के अलावा कुल 234 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं ताकि इस महाअभियान में कोई भी लाभार्थी छूटे नहीं और बेहतर परिणाम पाया जा सके।(रोहतास: कोविड टीकाकरण में)
रोहतास: कोविड टीकाकरण में गति लाने के लिए मंगलवार को चलाया गया महाअभियान, महाअभियान के दौरान पांच हजार से अधिक लोगों को दिया गया टीका
सासाराम। कोरोना संक्रमण की संभावित चौथी लहर को देखते हुए सरकार पूरी तरह से अलर्ट है। संक्रमण के दौरान किसी प्रकार की कोई चूक ना हो इसको लेकर लगातार तैयारियां की जा रही है। साथ ही साथ संक्रमण से बचाव को लेकर जारी टीकाकरण अभियान को भी गति दी
कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक रोहतास जिले में कुल 37 लाख 23 हज़ार से अधिक लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। बता दें कि रोहतास जिले में कुल 25 लाख 60 हज़ार 176 लोगों को लक्षित किया गया था जिसके विरूद्ध 19 लाख 96 हज़ार 132 लोगों को प्रथम डोज का टीकाकरण किया जा चुका है। वही दूसरे डोज के लक्षित 19 लाख 75 हजार 360 के विरुद्ध 16 लाख 79 हज़ार 195 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। वही 1 लाख 46 हजार 243 बूस्टर डोज के विरुद्ध 48418 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। वही महाअभियान के दौरान दोपहर दो बजे तक 3409 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका था। (रोहतास: कोविड टीकाकरण में)
रोहतास डीआईओ डॉक्टर आरकेपी साहू ने कहा कि कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाना हम लोगों का मुख्य मकसद है। इसको लेकर सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार सभी कार्यों को पूर्ण रूप से संपादित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण को पूर्ण कराने के लिए 7 एवं 9 जून को टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। जिसमें छूटे हुए लोगों के साथ-साथ दूसरे एवं प्रिकॉशन डोज का समय पूर्ण हो चुके लोगों को टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए सभी प्रखंडों में पंचायत स्तर से लेकर गांव एवं वार्ड स्तर पर टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। डॉ साहू ने लोगों से अनुरोध किया कि जिन लोगों ने अभी तक कोविड का एक भी टीका नही लगाया है, वैसे लोग अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर टीकाकरण करवा लें। साथ ही जिनलोगों का दुसरे एवं प्रिकॉशन डोज का समय पूर्ण हो गया है वे लोग भी अपना डोज जरूर ले लें।