शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  
राज्य राजनीति बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

रंजू देवी को मिला ‘बेस्ट मुखिया ऑफ द ईयर-2026’ सम्मान

सम्मान मिलने के बाद मुखिया रंजू देवी ने कहा कि यह पुरस्कार सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरी राजपुर पंचायत की जनता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि पंचायत में विकास कार्यों और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
23 सितंबर 2026, 10:36 PM IST (23 सितंबर 2026) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 08:30 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

रोहतास। राजपुर पंचायत की मुखिया रंजू देवी को पंचायत में विकास एवं जनहित के कार्यों को गति देने के लिए ‘बेस्ट मुखिया ऑफ द ईयर-2026’ सम्मान से नवाजा गया है। पटना में आयोजित एक विशेष समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किया।

प्रमाण पत्र के अनुसार, यह कार्यक्रम ‘ग्राम संसद’ के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री/पद्मभूषण डॉ. सी.पी. ठाकुर, संरक्षक, ग्राम संसद एवं संजय मयूख, अध्यक्ष, ग्राम संसद ने की। समारोह में ग्राम संसद के संस्थापक एवं महासचिव ब्रजेश शर्मा, नेशनल ब्रांड एंबेसडर किरण प्रभाकर तथा महासचिव मृत्युंजय सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

सम्मान मिलने के बाद मुखिया रंजू देवी ने कहा कि यह पुरस्कार सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरी राजपुर पंचायत की जनता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि पंचायत में विकास कार्यों और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

मुखिया प्रतिनिधि सतीश सम्राट ने कहा कि जनता की सेवा करना ही उनका कर्तव्य है। पंचायत के लोगों के हित में वे आगे भी हर समय खड़े रहेंगे।

सम्मान मिलने की खबर के बाद पंचायत के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने रंजू देवी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।