रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

रोहतास: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शुरू हुआ जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा, 11 से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा पखवाड़ा, पखवाड़े के दौरान बंध्याकरण व नसबंदी पर दिया जाएगा बल

सासाराम। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सासाराम सदर अस्पताल के प्रांगण में 21 दिवसीय जनसँख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। पखवाड़ा का शुभारंभ अस्पताल उपाधीक्षक डॉ श्री भगवान सिंह, एसीएमओ डॉ अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से  किया। इ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 जुलाई 2022, 05:09 PM IST (11 जुलाई 2022) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 02:48 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सासाराम सदर अस्पताल के प्रांगण में 21 दिवसीय जनसँख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। पखवाड़ा का शुभारंभ अस्पताल उपाधीक्षक डॉ श्री भगवान सिंह, एसीएमओ डॉ अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से  किया। इस अवसर पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर श्री भगवान सिंह ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एक दिवसीय पखवाड़े का शुभारंभ किया गया है जो 31 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जनसंख्या  भगवा दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। .  इस पखवाड़े के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न संसाधनों के बारे में जानकारी दी जाएगी।  इसका मुख्य मकसद जनसंख्या नियंत्रण संसाधनों के साथ-साथ 2 बच्चों के जन्म के बीच 2 से 3 वर्षो का अंतर के बारे में जानकारी देना है। मौके पर डीपीएम अजय कुमार सिंह, डीपीसी संजीव मधुकर, डि डीटीएल केयर के दिलीप मिश्रा, परिवार नियोजन सलाहकार रुचि कुमारी, नुजहत परवीन सहित एएनएम/जीएनएम की छात्राएं मौजूद रहीं।(रोहतास: विश्व जनसंख्या दिवस)

Read Also: पटना: राजीव सेथु ने इंडियन नेशनल मोटरसाइकल रेसिंग चैम्पियनशिप का दूसरा राउण्ड डबल पोडियम के साथ फिनिश किया

परिवार नियोजन के संसाधनों को लेकर किया जाएगा जागरूक
परिवार स्थिरता पखवाड़ा उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद संजीव मधुकर ने बताया कि परिवार नियोजन को लेकर लोगों को विभिन्न संसाधनों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि लगातार 21 दिनों तक सभी प्रखंडों में अभियान चलाकर परिवार नियोजन के अनेक उपाय के बारे में लोगों को बताया जाएगा। इस पखवाड़े के तहत स्थाई एवं अस्थाई परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी जाएगी। डीपीसी ने बताया कि स्थाई में महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा । साथ ही साथ अस्थाई संसाधनों में गर्भनिरोधक गोलियां, अंतरा इंजेक्शन, कॉपर टी एवं कंडोम के बारे में जानकारी देकर उनको जागरूक किया जाएगा।(रोहतास: विश्व जनसंख्या दिवस)
पुरुष नसबंदी पर दिया जाएगा बल
एसीएमओ डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कई दिनों तक चलने वाले इस पखवाड़े में महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी को लेकर अभियान चलाया जाएगा । साथ ही साथ पुरुष नसबंदी पर बल दिया जाएगा। नसबंदी को लेकर अभी भी पुरुषों में भ्रम है कि नसबंदी कराने पर  कमजोरी होती है जबकि ऐसा कुछ नहीं ही है। उन्होंने बताया कि महिला बंध्याकरण की तुलना में पुरुष नसबंदी काफी सरल है।
दी जाती है प्रोत्साहन राशि
विदित हो कि परिवार नियोजन संसाधनों को अपनाए जाने के बाद सरकार द्वारा लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है, जिसमें महिला बंध्याकरण के बाद लाभार्थी को 2000, पुरुष नसबंदी कराने वाले को 3000, प्रसव पश्चात बंध्याकरण के लिए 3000, प्रसव पश्चात कॉपर- टी लगवाने पर 300, गर्भपात उपरांत कॉपर- टी लगवाने पर 300 एवं एमपीए अंतरा सुई लेने पर प्रति सुई 100 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।