शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

जिले के 19 प्रखंडों में से 12 प्रखंडों में फिलहाल प्रदूषण जांच केंद्र

 सासाराम: जिले के सभी प्रखंडों में प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के लिए राज्य सरकार अब सहायता राशि भी मुहैया करा रही है। परिवहन विभाग द्वारा अधिक से अधिक लोगों को प्रदूषण जांच केंद्र खोलने को प्रोत्साहित किया जा रहा है। रोहतास जिले में भी प्रदू

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 अगस्त 2022, 07:10 PM IST (23 अगस्त 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
 सासाराम: जिले के सभी प्रखंडों में प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के लिए राज्य सरकार अब सहायता राशि भी मुहैया करा रही है। परिवहन विभाग द्वारा अधिक से अधिक लोगों को प्रदूषण जांच केंद्र खोलने को प्रोत्साहित किया जा रहा है। रोहतास जिले में भी प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के लिए सरकार के द्वारा सहायता राशि या अनुदान दिए जाने का घोषणा किया गया है। इसके लिए सहयोग राशि भी आवंटित कर दिया गया है, अब इसका लाभ लोगों को मिलेगा और सभी प्रखंडों में आसानी से प्रदुषण जांच केंद्र खोलने के कार्यों में तेजी आएगी। अब सरकार प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के लिए लाभुकों को लागत के 50 फीसद तक सहायता देगी। यह सहायता राशि करीब तीन लाख रुपये तक हो सकती है।(जिले के 19 प्रखंडों में )
7 प्रखंडों में नहीं है प्रदूषण जांच केंद्र 

Read also: दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई

रोहतास जिले के 19 प्रखंडों में से 12 प्रखंडों में ही प्रदूषण जांच केंद्र खुले हैं। हालांकि अब भी 7 प्रखंड ऐसे हैं, जहां प्रदूषण जांच की सुविधा नहीं है। जिन प्रखंडों में प्रदूषण जांच केंद्र नहीं है। उसके लिए जिला स्तर पर आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया गया है, आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद विभाग द्वारा स्थल जांच कर आवेदक को प्रदूषण केन्द्र खोलने पर मुहर लगाया जा सकता है। जिन प्रखंड मुख्यालय में प्रदूषण जांच केन्द्र अबतक नहीं है, वहां के लोगों को वाहनों का प्रदूषण जांच करने को लेकर परेशानी हो रही है।(जिले के 19 प्रखंडों में )
बता दें कि राज्य सरकार ने वाहन प्रदूषण जांच केंद्रों की संख्या बढ़ाने के लिए बिहार मोटर नियमावली, 1992 के नियमों में संशोधन किया गया है। अब इंटर (साइंस) पास व्यक्ति भी वाहन प्रदूषण जांच केंद्र चला सकता है। वर्तमान में गाडिय़ों का प्रदूषण प्रमाण पत्र नही होने पर 10 हजार तक जुर्माने का प्रावधान है।(जिले के 19 प्रखंडों में )
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें