शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

फॉर्मेसी का मतलब नौकरी पाना नहीं बल्कि यह सेवा भाव का क्षेत्र हैं – राजन सिंह

मीडिया दर्शन/औरंगाबाद।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी  शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राजन ममता ग्रुप ऑफ एजुकेशन में फार्मेसी डे मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का उदघाटन राजन ममता ग्रुप के चैयरमैन, ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर अंकित राज और का

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
25 सितंबर 2023, 08:27 PM IST (25 सितंबर 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 02:17 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/औरंगाबाद।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी  शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राजन ममता ग्रुप ऑफ एजुकेशन में फार्मेसी डे मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का उदघाटन राजन ममता ग्रुप के चैयरमैन, ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर अंकित राज और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय के शिक्षा संकाय के प्रमुख डॉ राजीव रंजन,गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय पत्रकारिता संस्थान के डॉ अमित मिश्रा, रविन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राजन ममता एजुकेशनल ग्रुप के चैयरमैन एवम् पूर्व एमएलसी राजन सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल छात्रों को नौकरी दिलाना नहीं है बल्कि शिक्षित कर उनके अन्दर समाजिक संस्कार का बीजारोपण करना भी है ताकि उनके शिक्षा का लाभ समाज को मिले। वही संस्थान के प्रबंधक अंकित राज ने भी इस बात पर जोर दिया कि आने वाले दिनों में यह संस्थान अपना विकसित स्वरुप लेगा और राज्य का एक बृहद विश्वविद्यालय बनेगा। वही मुख्य अतिथि डॉ राजीव रंजन ने भी फार्मेसी विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह क्षेत्र रोजगार के संभावना से भरा है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की दी गई जानकारी

आज सरकारी क्षेत्र में एक पेशेवर और स्किलफुल व्यक्ति के लिए अपार संभावनाएं हैं। वही कार्यक्रम को डॉ अमित मिश्र ने भी संबोधित किया और कहा कि इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता हैं उन्होंने संस्थान के चैयरमैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  आपकी नियति ने ही इस संस्थान को इतनी गति दी है तभी इतने कम समय में यह संस्थान आगे बढ़ा है। कार्यक्रम को  अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संस्थान के छात्रों ने  सांस्कृतिक अयोजन का भी किया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग जैसे रविन्द्र कुमार सिंह, युवा मोर्चा के चंदन कुमार, नीरज कुमार सहित संस्थान के सभी असिस्टेंट प्रोफेसर एवम् छात्र उपस्थित रहे और छात्रों ने समाजिक संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।