शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

चंदौली : अमृत सरोवरों के कार्यों में लापरवाही पर मिलेगा दण्ड-जिलाधिकारी

चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में मनरेगा योजना के कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप मनरेगा के कार्यों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयान्तर्गत क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 अगस्त 2022, 03:51 PM IST (2 अगस्त 2022) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 03:13 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में मनरेगा योजना के कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप मनरेगा के कार्यों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयान्तर्गत कराया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं व मजदूरी की धनराशि समय से उनके खातों में प्रेषित करें। मनरेगा के अंतर्गत कराए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों को समय से व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराएं, इसमें लापरवाही भारी पड़ेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष अमृत सरोवरों की खुदाई, इनलेट-आउटलेट, पाथवे आदि कार्यों को प्रत्येक दशा में 11 अगस्त तक पूर्ण करा लिया जाए, इसमें लापरवाही पाए जाने पर संबंधित खंड विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित होगी। यह कार्यक्रम शासन की शीर्ष प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि मनरेगा श्रमिकों का आधार कार्ड अविलंब फीड करा कर बैंकों से लिंक करा दिया जाए जिससे उनको आधार बेस पेमेंट किए जाने में कोई दिक्कत न आए। आधार कार्ड सीडिंग में धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने कहा कि मनरेगा कार्यक्रम के तहत निर्धारित महिला मेंठो का चयन कर उन्हें रोजगार से जोड़ा जाए। मनरेगा लाभार्थियों की जो धनराशि रिजेक्ट हो गई है उनके खाते की त्रुटियों को तत्काल सही करा कर धनराशि उपलब्ध कराया जाए। लंबित मस्टररोल का भुगतान समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कराते हुए अविलंब कराए जाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष धनराशि की रिकवरी की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए 2 सप्ताह के अंदर शत-प्रतिशत वसूली कराने के कड़े निर्देश दिए।

राज्यसभा सांसद ने युवा लेखक राकेश को मोदी @20 पुस्तक भेंट कर किया सम्मानित 

समीक्षा के दौरान मनरेगा कार्यों में लापरवाही व खराब प्रगति पाए जाने पर खंड विकास अधिकारी धानापुर, चहनिया ,चंदौली तथा एपीओ (मनरेगा) चहनिया एवं चंदौली को कड़े चेतावनी पत्र निर्गत करने के निर्देश दिए। कहा कि आगे मनरेगा कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा की जाएगी। जो कार्य नहीं करेगा, जिसकी प्रगति खराब होगी उसे दंड मिलेगा। बैठक के दौरान कुआं, खेलकूद मैदान,चारागाह निर्माण की आई डी के निर्गतिकरण, मांग के सापेक्ष श्रमिको के नियोजन एवं सृजित मानव दिवस, सोशल आडिट आदि की भी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, पीडी डीआरडीए, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारीगण, एपीओ, तकनीकी सहायको सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.