शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •  

पटना: केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री राम चन्द्र प्रसाद सिंह ने विश्व स्तर पर अनूठे प्रदर्शन के लिए भारतीय इस्पात उद्योग की प्रशंसा की और उन्हें इस श्रेष्ठ उत्पादन को 2022 में सतत बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया

पटना: केंद्रीय इस्पात मंत्री राम चन्द्र प्रसाद सिंह ने विश्व स्तर पर अनूठे प्रदर्शन के लिए भारतीय इस्पात उद्योग की प्रशंसा की और उन्हें इस श्रेष्ठ उत्पादन को 2022 में सतत बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया. अमृत काल में देश की स्टील उत्पादन

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 अप्रैल 2022, 02:56 PM IST (24 अप्रैल 2022) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 07:30 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना: केंद्रीय इस्पात मंत्री राम चन्द्र प्रसाद सिंह ने विश्व स्तर पर अनूठे प्रदर्शन के लिए भारतीय इस्पात उद्योग की प्रशंसा की और उन्हें इस श्रेष्ठ उत्पादन को 2022 में सतत बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया. अमृत काल में देश की स्टील उत्पादन क्षमता को 500 मिलियन टन तक बढ़ाने में इस उत्पादन गति से मदद मिलेगी, उन्होंने कहा.

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आ रहे है अमित शाह

वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन संस्था द्वारा 22 अप्रैल को जारी किए गए डाटा के अनुसार, विश्व के 10 सबसे बड़े उत्पादक देशों में केवल भारत ने जनवरी से मार्च 2022 की अवधि में उत्पादन में वृद्धि दर्ज की है. भारत ने इस अवधि में 31.9 मिलियन टन उत्पादन कर, पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. मार्च 2022 में 10.9 मिलियन टन उत्पादन के साथ वृद्धि की दर 4.4 प्रतिशत है. 10 देशों में केवल ब्राजील एक और देश है जिसने मार्च माह में वृद्धि दर्ज की है.(पटना: केंद्रीय इस्पात मंत्री)

माननीय इस्पात मंत्री ने इसी सप्ताह स्टील की सरकारी और निजी कंपनियों से अलग अलग मुलाकात कर उनके पूंजी निवेश, उत्पादन लक्ष्य और भविष्य की योजनाओं की समीक्षा की है. उन्होंने 2070 तक देश के कार्बन न्यूट्रल के लक्ष्य, हाइड्रोजन मिशन और ग्रीन – क्लीन स्टील को ध्यान में रख कर भविष्य की योजनाओं को बनाने के लिए कहा. इस्पात उद्योग के प्रतिनिधियों ने इस्पात मंत्रालय के नेतृत्व और अधिकारियों के निरंतर मिल रहे मार्गदर्शन और सहयोग की खुले मन से प्रशंसा की.