शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

पटना: पावर स्टार पवन सिंह पहले भोजपुरी एलबम की शूटिंग कर रहे जम्मू कश्मीर में

पटना: पावर स्टार पवन सिंह पहले भोजपुरी एलबम की शूटिंग जम्मू कश्मीर में कर रहे हैं. पवन सिंह की पहचान है एक कदम आगे चलने की. इसी वजह से उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई बार ऐसी लकीर खींची, जिस पर बाद में दूसरे कलाकार चलते नज़र आए. अब एक बार

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
19 अप्रैल 2022, 01:09 PM IST (19 अप्रैल 2022) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 12:17 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना: पावर स्टार पवन सिंह पहले भोजपुरी एलबम की शूटिंग जम्मू कश्मीर में कर रहे हैं. पवन सिंह की पहचान है एक कदम आगे चलने की. इसी वजह से उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई बार ऐसी लकीर खींची, जिस पर बाद में दूसरे कलाकार चलते नज़र आए. अब एक बार फिर से पवन सिंह कुछ ऐसा ही कर रहे हैं. पवन सिंह जम्मू कश्मीर की खूबसूरत वादियों में अपनी नई एलबम की शूटिंग कर रहे हैं, जो भोजपुरी सिने इंडस्ट्री के इतिहास का पहला एलबम होने वाला है, जिसकी शूटिंग जम्मू कश्मीर की हसीन वादियों में हो रही है.

पटना: पावर स्टार पवन सिंह
पावर स्टार पवन सिंह
Read Also: मुंबई: यश कुमार की भोजपुरी फ़िल्म ‘पति, पत्नी और भूतनी’ के फर्स्ट लुक ने मचाई धूम

पवन सिंह के इस एलबम की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसे देखकर लगता है कि यह किसी हिंदी गाने की शूटिंग हो रही है. लेकिन यह गाना भोजपुरी ही है, जिसे ज़िंदगी की टीम बना रही है और यह एलबम भी वायरल भोजपुरी से ही रिलीज होगा. एलबम का निर्माण भव्य पैमाने पर हो रहा है. इस गाने की शूटिंग में 3 दिन लगे हैं, जो इस बात की ओर इशारा करता है कि पवन सिंह एक बार फिर से धमाका करने वाले हैं. (पटना: पावर स्टार पवन)

पावर स्टार पवन सिंह

आपको बता दें कि पवन सिंह अपने काम के लिए पूरी तरह समर्पित रहते हैं. तभी वे अपने हर प्रोजेक्ट पर पूरा – पूरा समय देते हैं. इसलिए जब उनका कोई भी एलबम या फ़िल्म आती है, तो वो दर्शकों के दिलों में उतर जाती है और वह कम समय में रेकॉर्ड ब्रेकर बन जाती है. पवन सिंह ने बीते कुछ सालों में इंडस्ट्री को नए प्रयोग के लिए रास्ता दिखाने का काम किया है. चाहे बात अच्छे लोकेशन की हो, बॉलीवुड एलबम में काम करने की हो या फिर फैंस मोमेंट की हो, पवन हर जगह अव्वल हैं. पवन आज के डेट में भोजपुरी के रिकॉर्ड मशीन जैसे हैं और जिस प्रोजेक्ट को करते हैं, वह वायरल हुए बिना नहीं रहता है.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.