शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

स्वर्गीय राजेश सिंह स्मृति एक्सिस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

तेघड़ा: तेघड़ा अनुमंडल सह प्रखंड मुख्यालय मैदान में 15 जनवरी से आयोजित स्टूडेंट क्रिकेट क्लब तेघड़ा के द्वारा स्वर्गीय राजेश सिंह स्मृति एक्सिस क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मैच मंगलवार को भगत सिंह क्रिकेट क्लब बेगूसराय एवं एलसीपी खगड़िया के

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
17 जनवरी 2023, 07:55 PM IST (17 जनवरी 2023) अपडेट: 4 अक्टूबर 2026, 11:21 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

तेघड़ा: तेघड़ा अनुमंडल सह प्रखंड मुख्यालय मैदान में 15 जनवरी से आयोजित स्टूडेंट क्रिकेट क्लब तेघड़ा के द्वारा स्वर्गीय राजेश सिंह स्मृति एक्सिस क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मैच मंगलवार को भगत सिंह क्रिकेट क्लब बेगूसराय एवं एलसीपी खगड़िया के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 224 रन बनाए। खगड़िया की ओर से अमन आनंद और प्रिंस ने 1 – 1 विकेट प्राप्त किया। जवाब में खगड़िया की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी।इस प्रकार बेगूसराय की टीम ने 22 रन से विजय प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रोहन कुमार सिंह को मुरलीधर ने दिया। मौके पर अध्यक्ष कन्हैया कुमार, सचिव संतोष कुमार, उपाध्यक्ष अंकेश कुमार, संयुक्त सचिव राजीव सिंह, कैप्टन अनुराग कुमार, जदयू नेता अविनाश कुमार, नरेश यादव ,विजय कुमार मालाकार, जितेंद्र राय के अलावा अन्य अतिथि मौजूद थे। उद्घाटन करता पूर्व एमएलसी सह जदयू के वरिष्ठ नेता रामबदन राय एवं बेगूसराय तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश राय ने किया। पूर्व एमएलसी रामबदन राय ने कहा कि खेल के आयोजन से ग्रामीण स्तर पर छुपे प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है।खेल मानव व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है साथ ही इसके माध्यम से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।