रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

नपं चुनाव को ले सातवें दिन मुख्य पार्षद पद के लिए 03, उप मुख्य पार्षद के 02 व वार्ड पार्षद पद के लिए 17 ने नामांकन किया।

नासरीगंज(रोहतास):- प्रखण्ड परिसर स्थित लोहिया भवन में नपं चुनाव के नामांकन के सातवें दिन सभी पदों के लिए कुल 22 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। नामांकन को ले दिन भर प्रखण्ड परिसर के बाहर प्रत्यशियों और उनके समर्थकों की गहमागहमी बनी रही। आरओ सह

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 सितंबर 2022, 05:35 PM IST (18 सितंबर 2022) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 11:08 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
नासरीगंज(रोहतास):- प्रखण्ड परिसर स्थित लोहिया भवन में नपं चुनाव के नामांकन के सातवें दिन सभी पदों के लिए कुल 22 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। नामांकन को ले दिन भर प्रखण्ड परिसर के बाहर प्रत्यशियों और उनके समर्थकों की गहमागहमी बनी रही। आरओ सह एलआरडीसी अविनाश कुमार ने बताया कि 22 प्रत्याशियों ने शनिवार को नामांकन किया। जिसमें मुख्य पार्षद पद के लिए सुलेखा कुंवर, कुमारी रितिका, मेहरून निशा, उप मुख्य पार्षद के लिए शाहिन अख्तर व नसीमा खातून तथा वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड 01 से खोदैजा खातून व फरहान खातून, वार्ड 03 से शंकर प्रसाद व मनोज कुमार, वार्ड 04 से शैलेश कुमार व संतोष कुमार, वार्ड 06 से सिमा देवी व वीणा देवी, वार्ड 07 से कृष्णा कुमार व प्रेम कुमार, वार्ड 08 से रामजन्म शर्मा, वार्ड 10 से रौशनी देवी, वार्ड 12 से अकबर खान, वार्ड 13 से रहमत हुसैन व वार्ड 14 से गुड़िया देवी, सिगासन देवी व सुनीता कुमारी ने नामांकन कराया। वहीं उप मुख्य पार्षद पद के लिए आरती कुमारी, वार्ड पार्षद के लिए रुक्सार खातून व जयनाथ शर्मा ने एनआर कटवाया है। आरओ अविनाश कुमार ने बताया कि प्रखण्ड परिसर के मुख्य गेट से नामांकन टेबल तक धारा 144 लागू है।

Read also :  कैमूर : नगरपालिका निर्वाचन को लेकर कर्मियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

नामांकन को ले सुरक्षा कर्मियों को मुख्य गेट पर ही समर्थक व प्रस्तावक को जांच कर प्रवेश करने का कठोर निर्देश दिया गया है। इनके अलावा किसी को भी मुख्य गेट से परिसर के अंदर प्रवेश करना वर्जित है। बताया कि प्रत्याशियों को अपने समर्थकों के साथ मुख्य गेट के बाहर ही रहना है अन्यथा चुनाव कार्य में लगे वीडियोग्राफी में द्वारा धारा 144 के उलंघन की कार्रवाई की जायेगी। मौके पर निराला पांडेय, पूर्व मुख्य पार्षद पंकज कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद संजय कुमार, रिजवान फिरदौस, नन्हक मियां, मुन्ना अंसारी, प्रमोद कुमार सिंह, उमेश कुमार, नितेश कुमार लड्डू, चंद्रकांत कुमार मुन्ना, नवतेज कुमार, विनोद कुमार, अजय कुमार, अमित गुप्ता, अशोक, अरविंद, महाराज, पिंटू, अफजल समेत कई लोग मौजूद रहे।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।