शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

गणतंत्र दिवस के मौके पर नारायण मेडिकल कॉलेज कमजोर वर्ग के लोगों तथा जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवा करेगा

गणतंत्र दिवस के मौके पर नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार प्रबंधन द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों तथा जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। यह सुविधा तत्काल प्रभाव से ल

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 जनवरी 2023, 08:17 PM IST (18 जनवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

गणतंत्र दिवस के मौके पर नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार प्रबंधन द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों तथा जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। यह सुविधा तत्काल प्रभाव से लागू हो चुकी है एवं सेवा प्रदान किया जा रहा है । संस्थान के प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने बताया कि औषधि रोग विभाग एवं इससे जुड़े शिशु रोग, मानसिक रोग क्षय रोग ,चर्म रोग आदि विभागों में भर्ती लिए गए मरीजों को रेडियोलॉजी विभाग के अलावे ईसीजी और टीएमटी जांच में विशेष छूट दी जा रही है जबकि सभी प्रकार के पैथोलॉजिकल जांच एवं बेड चार्ज पूर्ण रूप से निशुल्क कर दिए गए हैं ।प्रबंध निदेशक ने बताया कि सर्जरी विभाग एवं इसके साथ जुड़े हड्डी रोग विभाग ,नाक कान गला विभाग, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में किसी भी प्रकार के ऑपरेशन का शुल्क नहीं लिया जा रहा है ।इसमें केवल दवा एवं इम्प्लांट का शुल्क लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन सभी विभागों में भर्ती मरीजों को सभी प्रकार के पैथोलॉजिकल जांच निशुल्क किए जाएंगे तथा रेडियोलॉजी एवं इको जांच में विशेष छूट दी जाएगी। प्रबंध निदेशक ने बताया कि किसी भी प्रकार के मरीज को सामान्य वार्ड में भर्ती होने पर कोइ बेड चार्ज नहीं लिया जा रहा है और यह पूर्ण रूप से निशुल्क है ।प्रबंध निदेशक ने बताया कि इस विशेष सुविधा का लाभ आपातकालीन सेवा एवं निजी वार्ड तथा सुपर स्पेशलिटी विभाग के लिए नहीं है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा जरूरतमंदों के लिए इस विशेष स्वास्थ्य सेवा शुरू किए जाने पर विभिन्न संगठनों एवं सामाजिक लोगों इसके लिए आभार प्रकट किया है ।