शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •  

OMG: बस ड्राइवर के प्यार में पागल हुई महिला, फिर उठा लिया ये बड़ा कदम

पटना डेस्क: बिहार से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक सरकारी बस के ड्राइवर को उसी बस के कंडक्टर की बेटी से प्यार हो गया तथा दोनों घर से भाग गए। फिल्मी स्टाइल में दोनों की शादी हुई जिसकी कहानी बेहद रोचक है। दरअसल एक बस का ड्राइवर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
6 जून 2023, 04:39 PM IST (6 जून 2023) अपडेट: 22 सितंबर 2026, 01:30 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक सरकारी बस के ड्राइवर को उसी बस के कंडक्टर की बेटी से प्यार हो गया तथा दोनों घर से भाग गए। फिल्मी स्टाइल में दोनों की शादी हुई जिसकी कहानी बेहद रोचक है। दरअसल एक बस का ड्राइवर जिस रूट पर बस चलाता था उसी मार्ग में कंडक्टर का घर था जहां वो कभी-कभी खाना खाने चला जाता था। इसी के चलते वो घर में कंडक्टर की बेटी से मिला जिसके बाद दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे।

बिहार में भरी पंचायत से फिल्मी स्टाइल में दुल्हन को बाइक पर उठा ले गए, जानिए हैरान कर देने वाला मामला

वहीं, कई महीनों तक यह सिलसिला चलने के पश्चात् दोनों ने शादी करने का फैसला किया तथा घर से फरार हो गए। बेटी के घर से भाग जाने के बाद कंडक्टर पिता थाने पहुंचे एवं ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवक-युवती को बरामद कर लिया तथा थाने ले आए। वहां दोनों ने बालिग होने का दावा किया जिसकी पुलिस ने तहकीकात की तो उनकी बात सच निकली। तत्पश्चात, पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने में बुलाया तथा उन्हें समझाया।

बिहार में पत्नी की नहीं छूटी थी हाथों की मेहंदी, पति को जाना पड़ा जेल!

हालांकि, दोनों के बालिग होने के कारण लड़की-लड़का के परिजन मान गए एवं शादी कराने का फैसला कर लिया गया। फिर बाजार से चुनरी और सिंदूर मंगवाई गई जिसके पश्चात् दोनों ने एक दूसरे के गले में वरमाला डाला और ड्राइवर ने बस कंडक्टर की बेटी की मांग में सिंदूर भर दिया। थाना परिसर के शिव मंदिर में पुलिसकर्मियों को साक्षी मानकर दोनों ने शादी कर ली। इस घटना को लेकर थाना अध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया की परिजनों के द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं की गई थी। हमलोगों ने अपने स्तर पर उसे बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।