शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

OMG: सुहागरात के अगले दिन दूल्हे ने बंद कर लिया दरवाजा, फिर…

पटना डेस्क: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिस घर में खुशियों की शहनाई बजनी चाहिए थी, उस घर में मातम छाया था। एक दिन पहले जो युवती दुल्हन बनकर ससुराल आई थी अब वह बदहवास थी। पल भर में खुशियां तहस-नहस हो गईं।       &

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 मई 2023, 03:14 PM IST (30 मई 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 12:29 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिस घर में खुशियों की शहनाई बजनी चाहिए थी, उस घर में मातम छाया था। एक दिन पहले जो युवती दुल्हन बनकर ससुराल आई थी अब वह बदहवास थी। पल भर में खुशियां तहस-नहस हो गईं।

बिहार में रुखसाना बनी रुकमणी, डुबकी लगाकर हिंदू प्रेमी के साथ लिए सात फेरे

मामला कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के मछरया का था। यहां शादी की दूसरी ही रात दूल्हे ने कमरे का दरवाजा बंद कर दुल्हन की चुनरी से फांसी लगाकर जान दे दी। दुल्हन ने जब पति को फांसी के फंदे पर लटके देखा तो उसकी चीख निकल गई। चीखने चिल्लाने पर परिजन ने आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा और पास के ही अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिहार: मुखिया मां की हुई थी हत्या, फिर सिर्फ 21 साल की उम्र में जेडीयू नेता को हराकर बनी मुखिया!

ग्राम मछरया के रहने वाले मनोज यादव (22) पुत्र रामखिलावन की शादी गुरसहायगंज कोतवाली के जशोदा देवीपुरवा निवासी लल्लू यादव की पुत्री गोल्डी के साथ तय हुई थी। 26 मई को बड़ी धूमधाम से बारात पहुंची और शादी कार्यक्रम निपटने के बाद 27 मई को दुल्हन को विदा करा लौट आई। नई दुल्हन के आने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। रविवार देर रात दुल्हन जैसे ही कमरे से बाथरूम के लिए बाहर निकली दूल्हे ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उसके बाद बेड पर पड़ी दुल्हन की चुनरी से फंदा बना कर छत में लगे कुंडे से फांसी लगा ली।

अमेरिका में सजा शादी का मंडप, एमपी से पढ़े गए मंत्र, लैपटॉप पर सातों वचनों में बंधे पति-पत्नी

दुल्हन जब वापस कमरे में आई तो दरवाजा बंद था। इसपर उसने खिड़की से झांक कर देखा तो उसका पति फांसी के फंदे पर झूल रहा था। दुल्हन के चीखने-चिल्लाने पर परिजन कमरे की तरफ दौड़े और आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर मनोज को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। यहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।