शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

OMG: आईएएस अफसर बताकर युवती ने पीसीएस से की शादी, खुलासा होने पर अधिकारी के उड़ गए होश

पटना डेस्क: एक पीसीएस अफसर को आईएएस अफसर बनकर युवती ने ठग लिया। पीसीएस अफसर की फेसबुक पर युवती से दोस्ती हुई थी। युवती ने खुद को अंडर कवर बताया इसलिए पीसीएस अफसर ने ज्यादा जांच नहीं की। दोस्ती आगे बढ़ी तो मुलाकातें शुरू हुईं और प्यार हो गया

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
26 जून 2023, 07:42 PM IST (26 जून 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 12:21 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक पीसीएस अफसर को आईएएस अफसर बनकर युवती ने ठग लिया। पीसीएस अफसर की फेसबुक पर युवती से दोस्ती हुई थी। युवती ने खुद को अंडर कवर बताया इसलिए पीसीएस अफसर ने ज्यादा जांच नहीं की। दोस्ती आगे बढ़ी तो मुलाकातें शुरू हुईं और प्यार हो गया। बात शादी तक पहुंची और सात फेरे भी हो गए। शादी के बाद युवती की असलियत सामने आई तो अधिकारी के पैरों तले जमीन खिसक गई। पता चला कि युवती पहले ही कई लोगों को इसी तरह शादी करके ठग चुकी है। पीसीएस अफसर ने जगदीशपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच शुरू कर चुकी है।

बिहार: घर में आने वाली थी बेटी की बारात, दूसरी ओर घर से निकली दो बेटों की अर्थी

बता दें, पीसीएस अधिकारी नोबिल कुमार राज्यकर विभाग कार्यालय जयपुर हाउस में जीएसटी अधिकारी के पद पर तैनात हैं। आगरा में वह वृंदावन धाम, अलबतिया रोड पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर कल्पना मिश्रा नामक युवती से दोस्ती हुई। कल्पना ने खुद को अंडरकवर आईएएस अधिकारी बताया। तैनाती के बारे में पूछने पर कहा कि बताने की मनाही है। वक्त आने पर सब बता देंगी। कुछ समय बाद उनकी कल्पना से मुलाकात हुई।

वही, इसके बाद शादी की बात हुई। एक अनुबंध पत्र तैयार किया। शादी का सामान खरीदने के लिए कल्पना ने उनसे बहाने से 71 हजार रुपये लिये। कुछ दिन बाद दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी रचाई। फिर चली गई। जाने के बाद उनसे लगातार रुपयों की मांग करती रही। वह देते रहे।

बिहार की महिलाओं के लिए नीतीश सरकार का ऐलान, सरकारी टीचर बनने में मिलेगी बड़ी राहत, जानिए नया नियम

हालांकि, कब आओगी यह पूछने पर हर बार वह कोई बहाना बना देती। बाद में उन्हें शक हुआ। जानकारी की तो पता चला कि कल्पना मिश्रा पहले से शादीशुदा है। पत्नी के बारे में यह पता चलते ही उनके होश उड़ गए। पता चला कि उसकी पहली शादी विकास नगर लखनऊ निवासी मनोज कुमार तिवारी से हुई थी। तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।उन्होंने मनोज कुमार तिवारी से संपर्क किया। शादी के साक्ष्य मांगे। उन्होंने साक्ष्य देने से इनकार कर दिया। कई दिन की छानबीन के बाद उन्होंने कल्पना मिश्रा के खिलाफ साक्ष्य जुटाए।