शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

OMG: स्कूल की फीस और जेवरात लेकर भागी मां, पति को फोन कर कहा- बच्चों के लिए नई मॉम ढूंढ लेना

पटना डेस्क: एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक निकटवर्ती गांव में रहने वाली महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। महिला अपने साथ घर में रखी हुई 1 लाख की नकदी और साढ़े आठ तोले सोने के जेवरात भी साथ ले गई। घर से

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 मई 2023, 08:12 PM IST (8 मई 2023) अपडेट: 4 अक्टूबर 2026, 02:08 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक निकटवर्ती गांव में रहने वाली महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। महिला अपने साथ घर में रखी हुई 1 लाख की नकदी और साढ़े आठ तोले सोने के जेवरात भी साथ ले गई। घर से जाने के बाद महिला ने पति के पास फोन कर कहा कि दोनों बच्चों को मैंने 15 साल पाल दिए अब तुम पाल लेना। इस बारे में पति ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दी।

दवा लेकर बीमार प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, फिर परिजनों ने करवा दी शादी

वहीं, शिकायत में महिला के पति ने बताया कि वह एक मील में काम करता है। कुछ समय से मेरी पत्नी का घर के सामने रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पत्नी को कई बार समझाया, लेकिन उसने एक न सुनी। शुक्रवार को भी इस मामले को लेकर थाने में पंचायत हुई थी। पंचायत में उसने कहा था कि वह घर बसाना चाहती है और घर वापस आ गई थी। अगले दिन छोटा बेटा बुआ के पास चला गया और मैं ड्यूटी पर। घर पर बड़ा बेटा था जो बीमार था। दोपहर को दवा लेने के बाद वह सो गया। शाम को जब वापस घर आया तो पत्नी घर पर नहीं थी। आरोप है कि घर के सामने रहने वाला युवक पत्नी को बहला फुसला कर ले गया।

Nora Fatehi Bikini Dance Video: नोरा फतेही ने बिकिनी पहन समंदर किनारे किया डांस, देखिए वीडियो!

बता दें, उसने बताया कि बड़ा बेटा दसवीं में और छोटा बेटा सातवीं में पढ़ता है। उनकी फीस और खाने के लिए दाने खरीदने के लिए परिचितों से उधार मांग कर एक लाख रुपये लाकर घर पर रखे थे। पत्नी घर के अंदर रखी हुई एक लाख रुपये की नकदी और साढ़े आठ तोले सोने के जेवरात अपने साथ ले गई। फिर घर से जाने के बाद पत्नी ने फोन कर कहा कि बच्चों के लिए नई मम्मी ढूंढ लेना। मैंने 15 साल पाल दिए अब तुम पाल लेना। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।