शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

अब सरकार की सहयोगी भाकपा-माले ने नीतीश कुमार से BSSC की तीनों पालियों की परीक्षा रद्द करने की मांग रखी!

पटना: भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने बीएसएससी परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में गहरी चिंता व्यक्त की है. कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि बिहार में प्रश्न पत्र लीक एक पैटर्न ही बनता जा रहा है. शायद ही कोई परीक्षा हो जिसमें इस तरह के म

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
28 दिसंबर 2022, 02:26 PM IST (28 दिसंबर 2022) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 01:00 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना: भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने बीएसएससी परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में गहरी चिंता व्यक्त की है. कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि बिहार में प्रश्न पत्र लीक एक पैटर्न ही बनता जा रहा है. शायद ही कोई परीक्षा हो जिसमें इस तरह के मामले सामने नहीं आते हों. यह बिहार के छात्र-युवाओं के भविष्य के साथ घोर मजाक है. हम बीएसएससी परीक्षार्थियों की मांग का समर्थन करते हुए तीनों पालियों की परीक्षा स्थगित करने और नए तरीके से पारदर्शी परीक्षा लेने की मांग करते हैं.

उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र लीक के अलावा धांधली, अपारदर्शिता व भ्रष्टाचार परीक्षाओं में आम बात हो गई है. कभी प्रश्न पत्र लीक होता है, कभी परीक्षा के बीच नियमावली बदल दी जाती है तो कभी कोर्ट में मामला उलझा दिया जाता है. इस प्रकार हर बहाली में बेमतलब का सालों का समय लगता है. बारंबार प्रयासों के बावजूद सातवें चरण की शिक्षक बहाली की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो सकी है. यह समझ से परे है कि सरकार को शिक्षक बहाली की प्रक्रिया शुरू करने में क्या दिक्कत है?

BSSC Paper leak : पहले 10 हजार रुपये हर्जाना देने की मांग करने वाले तेजस्वी यादव अब चुप क्यों हैं!

छात्र-युवा समुदाय रोजगार के लिए दिन-रात जीतोड़ मिहनत करते हैं, लेकिन सरकार के इस रवैये के कारण उनके अंदर क्षोभ पनप रहा है. हमारी पार्टी बिहार के युवाओं की मांगों के साथ पूरी तरह खड़ी है और उनके आंदोलन के हर तरह से समर्थन करती है.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें