शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  
राज्य राजनीति बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नीतीश कुमार ने दान किया एक माह का वेतन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा चेक

इस अवसर पर नीतीश कुमार ने कहा, “मैं हमेशा से मानता रहा हूँ कि आपदा से प्रभावित लोगों का राज्य के खजाने पर सबसे पहला अधिकार है। बाढ़ की इस कठिन घड़ी में बिहार सरकार प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास उपलब्ध कराने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है। ऐसे समय में यह हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम सरकार के इन प्रयासों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।”

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
25 सितंबर 2026, 01:44 PM IST (25 सितंबर 2026) अपडेट: 13 अक्टूबर 2026, 03:19 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
पटना। बिहार के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह का वेतन दान किया। उन्होंने गुरुवार को मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को अपने वेतन की राशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी तथा विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सराफ भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर  नीतीश कुमार ने कहा, “मैं हमेशा से मानता रहा हूँ कि आपदा से प्रभावित लोगों का राज्य के खजाने पर सबसे पहला अधिकार है। बाढ़ की इस कठिन घड़ी में बिहार सरकार प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास उपलब्ध कराने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है। ऐसे समय में यह हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम सरकार के इन प्रयासों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।”

नीतीश कुमार ने कहा कि ऐसे संकट के समय सभी जनप्रतिनिधियों और सक्षम लोगों को आगे आकर यथासंभव सहयोग करना चाहिए, ताकि बाढ़ प्रभावितों की सहायता और पुनर्वास के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को और मजबूती मिल सके।