शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

रोहतास: नवविवाहिता की दहेज के लिए ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या की, सास गिरफ्तार

नासरीगंज| थाना क्षेत्र के अमियावर गांव में एक नवविवाहिता की दहेज के लिए ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दिया। यह घटना शुक्रवार की मध्य रात्रि के बाद रात में घटी है।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि मृतका का नाम प्रीति कुमा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 जुलाई 2022, 06:41 PM IST (16 जुलाई 2022) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 01:41 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

नासरीगंज| थाना क्षेत्र के अमियावर गांव में एक नवविवाहिता की दहेज के लिए ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दिया। यह घटना शुक्रवार की मध्य रात्रि के बाद रात में घटी है।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि मृतका का नाम प्रीति कुमारी, उम्र 22 वर्ष है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया है। मृतका के भाई सोनू चौधरी ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें मृतका के पति रामानंद चौधरी उर्फ राजू चौधरी और ससुर मनोहर चौधरी के इशारे पर देवर रोहित कुमार, सास सविता देवी और ननद प्रियंका देवी को पर नव विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद अभियुक्त बनाया है।(रोहतास: नवविवाहिता की दहेज)

Read Also: पटना: अमेज़न ने किया प्राइम डे 2022 की डील्स का खुलासा

ससुराल वालों के अलावा हत्या की साजिश में शामिल पड़ोस के एक मेडिकल स्टोर के संचालक सोभनाथ महतो को भी नामजद  अभियुक्त बनाया है। मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं घर के अन्य सदस्य घर में ताला बंद करके फरार हो गये हैं। पुलिस कांड दर्ज कर उक्त घटना में नामजद सभी अभियुक्तों की गिरफ़्तारी को ले छापामारी कर रही है। बताते चलें कि इसी वर्ष फरवरी महीने में कैमूर जिला के करमचट थानांतर्गत सबार गांव निवासी नागेंद्र चौधरी की पुत्री प्रीति कुमारी की शादी स्वजनों ने अमियावर गांव के मनोहर चौधरी के पुत्र रामानंद ‌चौधरी के साथ अपने सामर्थ्य के अनुसार दहेज देकर की थी। दहेज में शादी के समय दो लाख रूपये नगद और एक बाइक दहेज में दी गई थी लेकिन लालची ससुराल वाले और दो लाख रूपये की मांग लगातार कर नव विवाहिता को‌ प्रताड़ित कर रहे थे।
इसी क्रम में बीती रात कथित रूप से उसकी हत्या गला दबाकर कर दी गई‌। सूत्रो के अनुसार घटना से पहले विवाहिता ने अपने मायके वालों से फोन पर बात करके हत्या की आशंका व्यक्त की थी। सूचना पाकर  मायके वाले आनन फानन में अपने घर से अमियावर के लिए चल दिये लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही विवाहिता की मृत्यु हो चुकी थी। विवाहिता के पति और ससुर दोनों बैंगलोर में निजी कम्पनी में नौकरी करते हैं। उक्त हत्या में दोनों मोबाइल पर साथ थे। इधर मृतका के निधन पर पहुंचे मायके वालों का रोरो कर बुरा हाल है।(रोहतास: नवविवाहिता की दहेज)