शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •  

फाइनल मुकाबले में न्यू इंडिया की टीम ने महाकाल को हराया

सासाराम। छात्र संघ शेरगंज के तत्वधान में रविवार को स्थानीय हसन शाह सूरी के मैदान में चल रहे टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले में न्यू इंडिया कि टीम महाकाली  टीम को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहल

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
4 अप्रैल 2022, 12:08 AM IST (4 अप्रैल 2022) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 08:48 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम। छात्र संघ शेरगंज के तत्वधान में रविवार को स्थानीय हसन शाह सूरी के मैदान में चल रहे टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले में न्यू इंडिया कि टीम महाकाली  टीम को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी महाकाल की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 62 रन का लक्ष्य रखा। महाकाल की ओर से मिथुन कुमार ने 19 गेंदों का सामना करके सर्वाधिक 18 रन बनाए जबकि मनीष पांडे ने 14 गेंदों का सामना करके 10 रन बनाए। वहीं न्यू इंडिया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू इंडिया की टीम है 10 ओवरों में ही 63 रन बना कर जीत हासिल कर लिया।

न्यू इंडिया की टीम की तरफ से धोनी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 13 गेंदों में सर्वाधिक 20 रन बनाए। वही काशिफ ने 14 गेंदों पर 18 रन, आर्यन 19 गेंद में 12 रन एवं आमिर ने 11 गेंदों पर 6 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाया। फाइनल मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले धोनी को मैन ऑफ द मैच का खिताब प्रदान किया गया। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे स्पैरो मैन अर्जुन सिंह ने विजेता टीम को 10,000  एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 5000 पुरस्कार की राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को  सफल बनाने में आयोजक अभिनंदन चौरसिया अर्जुना द जिम के संचालक नलिन पुष्कर, राकेश कुमार , शक्ति राज,  राम जी, कृष्णा कुमार, अनिल कुमार, विक्की राज सहित अन्य लोगों ने अपना सहयोग दिया।