शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

मुस्लिम लड़की ने घर परिवार छोड़कर प्रेमी संग मंदिर में रचाई शादी, जानिए दिलचस्प लव स्टोरी

पटना डेस्क: प्यार एक ऐसा शब्द है, जिसके आगे हर कोई छोटा पड़ जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां बिसेसर की रहने वाली मुस्लिम युवती ने अपने हिंदू प्रेमी संग मंदिर में जाकर शादी रचाई है। इस घटना के बाद अब उस लड़की के परिवार वालों ने उस

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 जून 2023, 11:36 AM IST (7 जून 2023) अपडेट: 7 अक्टूबर 2026, 05:25 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: प्यार एक ऐसा शब्द है, जिसके आगे हर कोई छोटा पड़ जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां बिसेसर की रहने वाली मुस्लिम युवती ने अपने हिंदू प्रेमी संग मंदिर में जाकर शादी रचाई है। इस घटना के बाद अब उस लड़की के परिवार वालों ने उससे रिश्ता तोड़ लिया है। लेकिन, लड़की को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। क्योंकि, उसका मानना है कि उसने अपने परिवार को शादी के लिए मनाने की काफी कोशिश की। लेकिन जब वह नहीं माने तब उसने घर छोड़कर शादी करने का बड़ा निर्णय लिया।

बिहार में शादी समारोह में जमकर चली गोलि’यां, दूल्हे की मां समेत 4 लोगों को लगी गो’ली!

दरअसल, सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के बिसेसर की रहने वाली मुस्लिम युवती का सेवलिया निवासी हिंदू युवक प्रदीप से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। इस रिश्ते से रूबिया के घरवाले खिलाफ थे. लेकिन रुबिया प्रदीप से शादी करने के लिए अड़ी थी। रूबिया और प्रदीप के विवाह में हो रही दिक्कत की जानकारी जब विहिप के सदस्यों को हुई तो वे रूबिया के गांव पहुंचे और पुलिस से सहयोग से उकसी शादी मंदिर में करवाई। विहिप के धर्माचार्य प्रमुख आचार्य दीपक मिश्रा ने मंत्रोच्चारण किया। दोनों को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।

Married Couple Dies: शादी की खुशियों को लगा ग्रहण, नवविवाहित जोड़े की कार्डियक अरेस्ट से मौत!

इस विवाह के पहले रूबिया ने अपना नाम बदल कर रजनी रख लिया। विवाह हिंदू रीति रिवाजों से संपन्न हुआ. इस बीच प्रदीप ने रूबिया उर्फ रजनी की मांग में सिंदूर भरा और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे भी लिए. वहां मौजूद सभी लोग इस शादी की वीडियो भी बना रहे थे, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। प्रदीप और रूबिया ने एक दूसरे को जयमाला पहनाया। वरमाला डालते ही मंदिर परिसर तालियों से गूंज उठा. प्रदीप के परिजनों समेत आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। हालांकि रूबिया के घरवाले शरीक नहीं हुए। रूबिया के परिवार ने बेटी का त्याग कर दिया और नाता तोड़ दिया।