शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

समस्तीपुर : मोरवा के युवा साहित्यकार  प्रकाश राय को मोरवा विधायक ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : ताजपुर जिले के मोरवा प्रखंड के सारंगपुर पूर्वी पंचायत के सुप्रसिद्ध युवा साहित्यकार  प्रकाश राय को मोरवा विधायक रणविजय साहू ने पुष्प गुलदस्ता देकर  सम्मानित किया। बताते चलें कि युवा साहित्यकार बीते 27 अगस्त,2022 को हुए बुलंदी सा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 सितंबर 2022, 11:31 AM IST (3 सितंबर 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 10:54 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
समस्तीपुर : ताजपुर जिले के मोरवा प्रखंड के सारंगपुर पूर्वी पंचायत के सुप्रसिद्ध युवा साहित्यकार  प्रकाश राय को मोरवा विधायक रणविजय साहू ने पुष्प गुलदस्ता देकर  सम्मानित किया। बताते चलें कि युवा साहित्यकार बीते 27 अगस्त,2022 को हुए बुलंदी साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था के द्वारा आयोजित लगातार 300 घंटे का विश्व के सबसे बड़े कवि सम्मेलन में काव्यपाठ करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना कर समाज हीं नही मोरवा प्रखंड सहित समस्तीपुर जिला व बिहार राज्य का नाम रौशन किया है। इतना हीं नहीं इससे पूर्व  भी युवा साहित्यकार श्री प्रकाश ने  26 जनवरी  2022 को विश्व काव्यपाठ में प्रतिभागी होकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।( मोरवा के युवा साहित्यकार )
भारत के बीस राज्यों से एवं अनेक साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने युवा साहित्यकार श्री प्रकाश  को हिंदी साहित्य सम्मान पत्र से सम्मानित किया है। अब तक इन्हें चार सौ से अधिक हिंदी साहित्य सम्मान पत्र मिल चुके हैं।  इन्होंने 15 से भी ज़्यादा साझा संकलन काव्य संग्रह पुस्तकों में एक सहयोगी लेखक के रूप में भी अपनी भूमिका निभाई। इसके अलावे इनकी रचनाएं देश व विदेश के मशहूर अख़बार एवं पत्रिकाओं में बराबर प्रकाशित होती रहती है। समस्तीपुर जिला के मोरवा प्रखंड के सारंगपुर पूर्वी निवासी किसान उपेन्द्र राय एवं धार्मिक प्रवृति की माता कुमारी निशा सिन्हा के पुत्र  प्रकाश राय बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं एवं इन्हें हिंदी साहित्य से बेहद लगाव रहा है। ये बहुत ही ईमानदार,मृदुभाषी,अनुशासित,( मोरवा के युवा साहित्यकार )

Read also :  सासाराम : नवचयनित 102 राजस्व कर्मचारियों का शुरू हुआ प्रशिक्षण लगातार दो सप्ताह तक चलेगा प्रशिक्षण

सिद्धांतवादी,समाजसेवी एवं लगनशील व्यक्ति हैं। इन्होंने अपने समाज एवं समस्तीपुर जिले का साहित्यिक क्षेत्रों में लगातार नाम रोशन करने एवं हिंदी साहित्य को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर  एक नया आयाम तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इनकी साहित्यिक एवं सामाजिक कार्यों को देखते हुए  विधायक  रणविजय साहू ने युवा साहित्यकार प्रकाश राय को सैकड़े लोगों की भीड़ में पुष्पों की एक ख़ूबसूरत गुलदस्ता सप्रेम भेंट देकर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी। मौके पर मुखिया सारंगपुर पश्चिमी पंचायत सुनील कुमार राय, राहुल कुमार राय, प्रो.अवधेश कुमार झा, अधिवक्ता बलराम प्रसाद राय  मनोज राम, रत्नेश राय अरविंद कुमार राय, विकास कुमार राय,अनिल कुमार सिंह, रामचन्द्र राय समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।(मोरवा विधायक ने किया सम्मानित)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।